950 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त : कनाडा में ड्रग्स तस्करी के मामले में 19 गिरफ्तार

by

ओंटारियो  :   कनाडा के ओंटारियो में पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। पुलिस ने लगभग 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर के मादक पदार्थ जब्त किए हैं और 19 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से अधिकांश पंजाबी मूल के हैं। यह कार्रवाई एक संगठित तस्करी    नेटवर्क के खिलाफ की गई, जो कमर्शियल ट्रांसपोर्ट का उपयोग कर कनाडा-अमेरिका सीमा पर ड्रग्स की तस्करी कर रहा था।

 ओंटारियो प्रांतीय पुलिस (OPP) ने  यह अभियान ‘प्रोजेक्ट बे’ नामक एक गुप्त जांच के आधार पर चलाया गया। पुलिस का दावा है कि इस कार्रवाई ने एक बड़े ड्रग तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। जांच के दौरान कुल 22 स्थानों पर छापेमारी की गई, जिसमें 973 किलोग्राम कोकीन, 660 किलोग्राम मेथामफेटामाइन, 49 किलोग्राम अफीम, 230 ऑक्सीकोडोन गोलियां, 17 आग्नेयास्त्र, नकदी, आभूषण, मोबाइल फोन, लैपटॉप और एक वाहन बरामद किया गया। जब्त किए गए ड्रग्स की कुल कीमत लगभग 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर है, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 950 करोड़ रुपये के बराबर है।

ट्रक चालकों की भूमिका …पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए कई आरोपी ट्रक चालक हैं। जांच में पता चला है कि कुछ ट्रक चालकों का उपयोग वैध सामान के साथ ड्रग्स को सीमा पार ले जाने के लिए किया जा रहा था। पुलिस ने बताया कि तस्करी के लिए व्यावसायिक परिवहन मार्गों का इस्तेमाल किया गया, जिससे यह नेटवर्क लंबे समय तक सक्रिय रहा। इस मामले की जांच जनवरी 2025 में शुरू हुई थी, जब विंडसर पुलिस सेवा ने ड्रग्स तस्करी से जुड़े एक मामले की जांच शुरू की थी।

गिरफ्तार और फरार आरोपी …. पुलिस ने इस मामले में कुल 19 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो संदिग्ध अभी भी फरार हैं। गिरफ्तार आरोपियों में गगनदीप थिंदल (27), सिमरनजीत सिंह (32), कंवरपाल कुलार (32), जतिंदरपाल सिंह (39), जसविंदर सोही (55), तेजविंदर संधू (29), हरजविंदर संधू (33), हनिंदरपाल ग्रेवाल (34), तरमिंदर सिंह (19), अवतार सहोता (54), गुनदीप तारीवाल (32), महकप्रीत सिंह (24) और करणदीप सिंह (27) शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थों की तस्करी और अन्य गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच अभी जारी है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

एक दर्जन् सडक़े बुरी तरह टूटी, और इतनी ही उखड़ का कर गड्डों का रूप धारण कर गई : कद्दू की फसल पूरी तरह तवाह, धान की फसल व पशूओं के लिए लगाए बाजरे को नुकसान

गढ़शंकर में जलभराव में लगातार कमी आने से लोगो ने ली राहत, लेकिन डीसी ने अधिकारियों को साथ लेकर प्रभावित क्षेत्रों को किया दौरा गढ़शंकर : गढ़शंकर में बारिश के बंद होने के बाद...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डिजिटल अरेस्ट कर 77 लाख ठगे : पंजाब-यूपी से कनेक्शन – कमीशन के चक्कर में बेचते खाता

जीरकपुर : साइबर ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम ने तीन आरोपियों को पंजाब के जिरकपुर से गिरफ्तार किया...
article-image
Uncategorized , दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

PM की मनीष तिवारी से सीरियस चर्चा, आनंद शर्मा से ठहाके और बगल में थरूर

नई दिल्ली :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पीएम आवास में भारत के आउटरीच कार्यक्रम के लिए कई देशों की यात्रा करने वाले डेलिगेशन से मुलाकात की. डेलिगेशन से मुलाकात के दौरान की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सांसद मनीष तिवारी के भाजपा में जाने की अटकलें तेज : सांसद तिवारी के इन अटकलों को बताया बेबुनियाद

चंडीगढ़ : लंबे समय से आनंदपुर साहिब से सांसद मनीष तिवारी के भाजपा में जाने की चल रही अटकलें लोक सभा चुनाव निकट आने चलते तेज हो गई है। हालांकि सांसद मनीष तिवारी के...
Translate »
error: Content is protected !!