98,182 करोड़ से ज्यादा हो गया कर्ज?… भाजपा विधायक के डॉ. जनक राज के सवाल का सीएम सुक्खू ने दिया ये जवाब

by

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में 31 जुलाई 2025 तक प्रदेश पर कुल 98,182 करोड़ रुपये का कर्ज है. वित्त वर्ष 2025-26 में मूलधन चुकाने के लिए 4243.57 करोड़ रुपये और ब्याज अदायगी के लिए 6738.85 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है।

भरमौर के बीजेपी विधायक डॉ. जनक राज के सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सदन में कहा कि जुलाई 2025 में लिया ऋण भी सरकार की ओर से बजट के माध्यम से विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लिए खर्च किया जा रहा है.)।

सरकार को खर्च के लिए केंद्र पर निर्भर रहना पड़ता : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के हिमाचल प्रदेश विधानसभा सदन में लिखित सवाल के जवाब में आई है. सरकार की ओर से लंबी अवधि यानी 22 वर्ष के लिए ऋण एक रणनीति के तहत लिया गया है, जिससे इसकी चुकौती का भार एक लंबे अंतराल तक न पड़े.

उन्होंने इसकी वजह राज्य के अपने संसाधन सीमित होने को बताया है. सरकार को बजट के माध्यम से किए जाने वाले खर्च के लिए केंद्र सरकार पर निर्भर रहना पड़ता है.

इसके साथ ही 1 जुलाई 2017 से जीएसटी लागू होने के बाद प्रदेश की केंद्र पर निर्भरता ओर अधिक बढ़ी है, क्योंकि जीएसटी में प्रदेश की ओर से लगाए जाने वाले बहुत सारे कर टैक्स मिलाए गए हैं. राज्य को जीएसटी लागू होने में वित्तीय हानि हुई है, जिसकी भरपाई केंद्र की ओर से प्रथम पांच वर्षों तक की गई, लेकिन 1 जुलाई 2022 से यह बंद हो गई।

28000 करोड़ कर्ज …ढाई साल  : 15वें वित्तायोग की ओर से अनुशंसित राजस्व घाटा अनुदान की राशि प्रथम वर्ष 2020-21 में 11431 करोड़ रुपये थी. आगामी वित्त वर्षों में तीव्र गति से कम होकर अंतिम वर्ष से यह बंद हो गई है।

वित्त वर्ष 20225-26 में मूलधन चुकाने के लिए 4243 करोड़ व ब्याज चुकाने के लिए 6738 करोड़ रुपए से अधिक की रकम का प्रावधान किया गया है. जवाब में राज्य सरकार की तरफ से बताया गया है, कि राज्य के खुद के संसाधन सीमित हैं. इसलिए राज्य को केंद्र पर निर्भर रहना पड़ता है।

इसके अतिरिक्त 15वें वित्तायोग की ओर से अनुशंसित राजस्व घाटा अनुदान की धनराशि प्रथम वर्ष 2020-21 में 11431 करोड़ रुपये थी. आगामी वित्त वर्षों में तीव्र गति से कम होकर अंतिम वर्ष 2025-26 के लिए 3257 करोड़ रुपये ही रह गई।

 कर्ज़ के अलावा कर्मियो को वेतन देंने का कोई और विकल्प नहीं :  प्रदेश का ऋण भार आगामी कुछ महीनों में एक लाख करोड़ से अधिक हो जाना अनुमानित है. सरकार ने ऋण पर निर्भरता कम करने के लिए अपने संसाधनों से आय को बढ़ाने के लिए बहुत सारे उचित कदम उठाए हैं।

इसके अलावा वर्तमान सुक्खू सरकार करीब 28000 करोड़ कर्ज अपने ढाई साल के कार्यकाल में ले चुकी है. इसमें आगे भी कर्मियों के वेतन के लिए कर्ज़ पर निर्भर रहने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। सरकार को कर्ज़ का ब्याज चुकाने के लिए कर्ज लेना पड़ रहा है. वर्ष 1993 में हिमाचल पर कोई भी कर्ज नहीं था. उसके पश्चात लोन लेने की प्रथा शुरू हुई और वर्ष 2022 में जब हमारी भाजपा सरकार सत्ता में नहीं रही तो प्रदेश पर 70 हजार करोड़ का कर्ज था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

माजरु में कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्रीमद भागवत कथा :पहले दिन श्रीमदभागवत कथा का महत्व सुनाया

बद्दी, 29 मार्च (तारा) : नंदपुर पंचायत के माजरु गांव में श्री मदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन ग्रामवासियों के सहयोग से किया गया। साप्ताहिक भागवत कथा 5 अप्रैल तक किया जाएगा। पहले दिन...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

कंगना रनौत से मिले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर , चुनावी रणनीति समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा – डेढ़ साल में काम किया होता तो अपने काम गिनाकर वोट माँगते मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। मण्डी : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने यदि  पिछले डेढ़ सालों में कोई भी काम किया होता तो आज वह अपने काम गिना कर कांग्रेस के लिए वोट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल को किया जा रहा सुदृढ़ः मुख्यमंत्री सुक्खू

रोहित भदसाली। शिमला :   हिमाचल प्रदेश भौगोलिक दृष्टि से देश के संवेदनशील राज्यों में शामिल हैं। इसके दृष्टिगत वर्तमान प्रदेश सरकार राज्य में त्वरित आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए राज्य आपदा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लीगल नोटिस नवजोत सिंह सिद्धू के नाम CG सिविल सोसाइटी ने किया जारी : 7 दिनों के भीतर कैंसर के इलाज के डॉक्यूमेंट पेश करें, नहीं तो देने होंगे 850 करोड़

रायपुर :   नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रेस कांफ्रेंस कर अपनी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू के 4थे स्टेज के कैंसर से बिलकुल ठीक होने को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया था, जिसमें नवजोत सिद्धू ने...
Translate »
error: Content is protected !!