घबरा गई है आप, इन धमकियों से नहीं डरते…मजीठिया की गिरफ्तारी पर भड़के सुखबीर बादल

by

अमृतसर। पूर्व मंत्री और शिरोमणि अकाली दल बिक्रम सिंह मजीठिया की हिरासत पर शिअद प्रधान सुखबीर बादल की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा हैं कि पार्टी पूरी ताकत से बिक्रम सिंह मजीठिया के साथ खड़ा है।

यह स्पष्ट है कि मजीठिया द्वारा इस सरकार की भ्रष्ट और अनैतिक गतिविधियों को बेबाकी से उजागर करने से मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी सरकार बहुत घबराई हुई है।  हम मजीठिया और अन्य अकाली नेताओं द्वारा राज्य एजेंसियों का दुरुपयोग करके लोगों की आवाज उठाने के प्रयासों को दबाने के लिए की जा रही धमकियों से डरते नहीं हैं। अकाली नेतृत्व के खिलाफ राजनीतिक बदले की भावना से की जा रही कार्रवाई का यह पहला मामला नहीं है, यह लंबे समय से लगातार हो रहा है और हम इसका डटकर सामना करते आ रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। हम न झुके हैं, न कभी झुकेंगे। झूठे मामले दर्ज करना एक आपराधिक कृत्य है, अधिकारियों को यह पता होना चाहिए कि इस सरकार के कार्यकाल के दौरान किए गए ऐसे सभी झूठे मामलों और दमन के कृत्यों की उचित समय पर जांच जरूर की जाएगी। मैं पुलिस कर्मियों से कानून का पालन करने की अपील करता हूं, क्योंकि सरकार बदलने में केवल डेढ़ साल का समय बचा है।

मजीठिया की गिरफ्तारी राजनीतिक नाटक: 

केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने कहा कि बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ चल रहे मामले को मान ने राजनीतिक तमाशा बना दिया है। ठोस सबूत नहीं होने और बार-बार की जा रही गिरफ्तारियों से मजीठिया के खिलाफ कानूनी मामला कमजोर हो रहा है।

आप सरकार पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में कोई ठोस सबूत पेश करने में विफल रही, जिसके चलते मजीठिया को जमानत मिल गई। यह ताजा गिरफ्तारी भी पहले की तरह विफल होगी। यह साफ़ है कि ये सिर्फ़ राजनीतिक दिखावा है। हर ऐसी गिरफ्तारी से मामला और भी कमजोर होता जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ज्वालामुखी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के तीन तथा सहायिका के भरे जाएंगे 17 पद

राकेश शर्मा : देहरा /तलवाड़ा – बाल विकास परियोजना देहरा के अधीन उपमंडल ज्वालामुखी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के तीन तथा आंगनबाड़ी सहायिका के 17 रिक्त पद भरे जाएंगे। बाल विकास परियोजना अधिकारी देहरा सुशील शर्मा ने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आईजीएमसी शिमला विवाद का सज्जन अंत …जादू की झप्पी…एक सॉरी… फिर गले लगकर मिटाई कड़वाहट

डॉ. राघव व अर्जुन ने पेश की पश्चाताप और सम्मान की मिसाल प्रदेश सचिवालय में लिखी गई भाईचारे की नई इबारत एएम नाथ। शिमला :  कभी-कभी एक ‘सॉरी’ और एक ‘गले मिलने की गर्मजोशी...
article-image
पंजाब

अमृतपाल सिंह की पुण्यतिथि पर डोगरपुर में पहला निःशुल्क चिकित्सा शिविर 10 को

गढ़शंकर, 7 अक्तूबर: अमृतपाल सिंह मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी डोगरपुर द्वारा अमृतपाल सिंह की प्रथम पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में शुक्रवार, 10 अक्टूबर, 2025 को गुरुद्वारा श्री गुरु रविदास जी, डोगरपुर में प्रातः 10 बजे निःशुल्क...
article-image
पंजाब

CCTV ने खोला बुजुर्ग नानी की मौत का राज, अंतिम संस्कार के बाद सामने आया हत्या का सच

संपत्ति अपने नाम करवाने को लेकर विवाद का आरोप, फुटेज में कथित तौर पर नानी से मारपीट और गला दबाते दिखा दोहता; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार अमरगढ़ कलेर। एक बुजुर्ग महिला की...
Translate »
error: Content is protected !!