मंत्रिमंडल को लेकर गंभीरता नहीं, जनता पूछ रही व्यस्तता या बहिष्कार : जयराम ठाकुर

by

लाहौल पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, केंद्रीय मंत्री साथ करेंगे विभिन्न विकासात्मक कार्यों का शिलान्यास

हिमाचल में विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास के लिए प्रधानमंत्री का आभार

एएम नाथ। कुल्लू :  कुल्लू से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार किसी भी चीज को गंभीरता से नहीं लेती है। यही हाल वर्तमान में सुख की सरकार के मंत्रिमंडल की बैठक का भी है। आज मंत्रिमंडल की बैठक में लगभग आधे मंत्री अनुपस्थित थे। महत्वपूर्ण बैठक में इस तरीके की अनुपस्थिति सवाल खड़े करती है। भीतरखाने यह सवाल उठ रहे हैं कि मंत्रिमंडल में मंत्रियों का उपस्थित न रहना महज कोई संयोग है, कोई व्यस्तता है या फिर मंत्री मंडल की बैठक का बहिष्कार है। प्रदेश में बरसात का मौसम है और बारिश, बादल फटने और बाढ़ की वजह से जन धन की भारी हानि हुई है। ऐसी हालत में यह कैबिनेट की पहली बैठक है और उस बैठक में महत्वपूर्ण विभाग सम्भाल रहे मंत्रियों का मंत्रिमंडल की बैठक में शामिल न होना अपने आप में बड़े सवाल खड़े करती है। मंत्रिमंडल के सदस्यों का बैठक में ना आना कहीं न कहीं नेतृत्व को सीधी की चुनौती है। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के लोग यह जानना चाहते हैं कि मंत्रिमंडल की बैठक से लगभग आधे से कम मंत्रियों की उपस्थिति महज उनकी व्यस्तता है या फिर मंत्रिमंडल की बैठक का बहिष्कार है।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर आज मनाली होते हुए जनजाति जिला लाहौल पहुंचे। वह केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू द्वारा लाहौल में किए जाने वाले विभिन्न विकासात्मक कार्यों के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। शनिवार को मनाली में उन्होंने हिडिंबा माता का दर्शन कर पूजा अर्चना की। इसके बाद वह अटल टनल होते हुए केलांग पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रास्ते में कई जगह रुक कर लाहौल की खूबसूरत वादियों का लुफ्त उठाया। उन्होंने कहा कि प्रकृति की गोद में बसा यह क्षेत्र एक शुद्ध वातावरण और शांति की अद्भुत अनुभूति करवा रहा है। लाहौल-स्पीति अत्यंत सुंदर, भव्य और आकर्षक है।
जयराम ठाकुर ने प्रदेश के किन्नौर और लाहौल स्पीति जिले में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (पीएमजेवीके) के तहत केंद्र सरकार द्वारा लाहौल स्पीति को108 करोड़ रुपए और किन्नौर को 15 करोड़ रुपए की सौगात मिलने पर बधाई देते हुए हिमाचल प्रदेश की तरफ से प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश के हितों और जरूरतों का सदैव ध्यान रखती है और हर संभव सहायता को तत्पर रहती है। स्पीति वैली में हाई एल्टीट्यूड स्पोर्ट सेंटर, आइस स्केटिंग रिंक और केलांग में सीवरेज ट्रीटमेंट की आवश्यकता थी और स्थानीय लॉगों की मांग पर मुख्यमंत्री रहते मैने इसकी घोषणा भी की थी। इस संबंध में केंद्र सरकार को प्रस्ताव भी भेजे गए। अब केंद्र सरकार द्वारा सभी परियोजनाओं को मंजूर कर लिया है और किन्नौर में दो स्पोर्ट कॉप्लेक्स, स्पीति में हाई एल्टीट्यूड स्पोर्ट सेंटर के लिए 75 करोड़, आइस स्केटिंग रिंक के लिए 08 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास पिछले दो दिनों में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू द्वारा किया जा चुका है। केलांग में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए 26 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट का शिलान्यास भी केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू रविवार को करेंगे। जल्दी ही यह सपना सच में तब्दील हो जाएगा। जिसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्र सरकार को धन्यवाद देता हूँ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा घोषणा पत्र : जो 1972 से पहले हिमाचल में रहते हैं, उनके भूमि खरीद अधिकारों को बहाल किया जाएगा

शिमला। भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश के लिए अपना मेनिफेस्टो ‘संकल्प पत्र 2022’ जारी कर दिया है. भाजपा ने अपने मेनिफेस्टो में महिलाओं वोटरों को लुभाने पर खासा जोर दिया है. भाजपा ने...
हिमाचल प्रदेश

वायु सेना में अग्निवीर की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित

मंडी, 17 जनवरी। विंग कमांडर एसवीजी रेड्डी, अम्बाला कैंट ने सूचित किया है कि पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चण्डीगढ तथा जम्मू कश्मीर के योग्य युवाओं की भारतीय वायु सेना में अग्निवीर के रूप में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना के निजी होटल में डलहौजी की महिला चिट्टे सहित गिरफ्तार

एएम नाथ। ऊना : ऊना पुलिस थाना टाहलीवाल के अंतर्गत एक निजी होटल में एसआईयू टीम ने गत देर रात दबिश देकर 11.22 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। इस कार्रवाई में एक महिला को...
हिमाचल प्रदेश

भटियात में स्वास्थ्य, परिवहन और सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, जनआंदोलन की चेतावनी

HRTC, अस्पताल और नगर पंचायत के खिलाफ समाजसेवी संस्थाओं का मोर्चा जनसमस्याओं के समाधान की मांग, विधायक पाठनिया पर जताया भरोसा एएम नाथ। चुवाड़ी (चंबा), :  भटियात क्षेत्र में स्वास्थ्य, परिवहन और सफाई व्यवस्था...
Translate »
error: Content is protected !!