चंबा के शीतला ब्रिज से व्यक्ति ने रावी नदी में लगाई छलांग : बीयर बार संचालक अनवर उर्फ अनु ब्रिज से कूदा

by

एएम नाथ। चम्बा : चंबा में शनिवार को दोपहर 3:00 बजे एक व्यक्ति ने चंबा के शीतल ब्रिज से रावी नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।

यहां पर छलांग लगाने के लिए व्यक्ति अपनी स्कूटी लेकर आया था जिसको पहले उसने पार्क किया और उसके बाद पैदल चलने वाले शीतला ब्रिज से रावी नदी में छलांग लगा दी। रावी नदी का जलस्तर अत्यधिक होने के चलते व्यक्ति का शव नहीं मिल पाया है। सुसाइड करने वाले व्यक्ति की पहचान अनवर उर्फ अनु निवासी मोहल्ला हरदासपुरा के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक अनवर उर्फ अनु हरदासपुर मोहल्ले में एक बीयर बार का संचालन कर रहा था।

प्रत्यक्ष दर्शन के अनुसार दोपहर करीब 3:00 बजे अनवर अपनी स्कूटी लेकर वहां पर आया और जिसे साइड में पार्क करने के बाद सीधे छलांग लगाकर रावी नदी में कूद गया। पुल पर गुजर रहे लोगों व आसपास खड़े लोगों के पास इतना मौका नहीं था कि वह उसे बचा सके।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। हालांकि पहाड़ों पर ग्लेशियर पिघलने के बाद रावी नदी का जलस्तर बहुत बढ़ गया है जिससे अनवर के शव को ढूंढना बहुत मुश्किल है। प्रशासन की ओर से रेस्क्यू व गोताखोर की टीम को मौके पर भेज दिया है। व्यक्ति को ढूंढने की हर संभव कोशिश की जा रही है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उसने रावी नदी से छलांग लगाकर सुसाइड क्यों किया है ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पुलिस का कांस्टेबल नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्तता के आरोप में सेवा से बर्खास्त

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल पुलिस के कांस्टेबल ललित कंवर को मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्तता साबित होने के बाद पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। इस मामले की शुरुआत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ऑनलाइन शॉपिंग की फेक डिलीवरी कर लाखों की धोखाधड़ी -तीन के खिलाफ मामला दर्ज

 प्रतिष्ठित कंपनियों से आया सामान ग्राहक को डिलीवर करते थे, किंतु आर्डर कैंसल में डाल कर करते थे गलत सामान रिटर्न गढ़शंकर, 24 अक्तूबर: गढ़शंकर पुलिस द्वारा ऑनलाइन की खरीदारी की फेक डिलीवरी कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने नालागढ़ में ग्रीन हाइड्रोजन संयंत्र के निर्माण की प्रगति की समीक्षा की

एएम नाथ। शिमला :मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां ऊर्जा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जिला सोलन के नालागढ़ में निर्माणाधीन एक मेगावाट क्षमता के ग्रीन हाइड्रोजन संयंत्र की प्रगति की समीक्षा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी

नवगांव तथा बातल में आयोजित दशहरा आयोजन में विधायक संजय अवस्थी नेकी शिरकत एएम नाथ। अर्की :  अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के संतुलित विकास के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!