विदेशी रोजगार को लेकर चेतावनी – फर्जी कंपनियों से रहें सावधान

by
एएम नाथ।  धर्मशाला, 02 जुलाई :  क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी, धर्मशाला ने जिला कांगड़ा के समस्त आवेदकों को सूचित किया है कि कुछ निजी कंपनियां विदेशों में नौकरी दिलवाने के नाम पर बिना किसी अधिकृत अनुमति के साक्षात्कार आयोजित कर रही हैं और आवेदकों से भारी शुल्क वसूल रही हैं। ऐसी कंपनियां फर्जी हो सकती हैं, जिससे आवेदकों को विदेशों में गंभीर असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
उन्होंने बताया है कि रोजगार कार्यालयों के माध्यम से विदेशी नियोजन की वैध व्यवस्था उपलब्ध है, जिसका लाभ उठाकर आवेदक सुरक्षित और विश्वसनीय तरीके से विदेशों में रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। फर्जी कंपनियों के झांसे में आने पर भविष्य में किसी भी प्रकार की परेशानी या धोखाधड़ी के लिए संबंधित आवेदक स्वयं उत्तरदायी होंगे।
उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध कंपनी द्वारा साक्षात्कार आयोजित करने की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा रोजगार कार्यालय को दें, ताकि समय रहते उचित कार्यवाही की जा सके।
इस प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सभी कंपनियों को भी चेतावनी दी जाती है कि वे श्रम, रोजगार एवं विदेशी नियोजन विभाग से पूर्व अनुमति प्राप्त करने के उपरांत ही विदेशों में रोजगार हेतु साक्षात्कार आयोजित करें। अनुमति के बिना कार्यवाही करने पर उनके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी स्वयं कंपनी की होगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रशांत किशोर की आक्रामक राजनीति: बिहार में किंग के तौर पर खुद को स्थापित करने की कोशिश

बिहार । जन सुराज अभियान के संस्थापक और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (पीके) आजकल बिहार की राजनीति में पूरी तरह आक्रामक नजर आ रहे हैं। लंबे समय तक सलाहकार और रणनीतिकार के रूप में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजेंद्र राणा सुजानपुर की जनता का काम के लिए नहीं बल्कि क्रशर और टेंडर की स्वीकृति के लिए उनसे करते थे मुलाकात : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

एएम नाथ। सुजानपुर :  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सुजानपुर दौरे के दौरान भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा पर जुबानी हमला बोला। पलही में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवाओं को नशे से दूर रखने का सार्थक प्रयास है ‘रिवाज’ : आरएस बाली

एएम नाथ। शिमला : यूथ एनलाइटनमेंट सोसायटी के दो दिवसीय सांस्कृतिक एवं सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम ‘रिवाज’ का आज शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर से आगाज हुआ। कार्यक्रम की परिकल्पना युवाओं को नशे जैसी सामाजिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना शहर की ड्रेनेज परियोजना का कार्य 40 प्रतिशत से अधिक पूराः सत्ती

ऊना :  22 करोड़ रुपए से ऊना शहर में बन रही नालों के चैनलाइजेशन की परियोजना का कार्य 40 प्रतिशत से अधिक पूरा कर लिया गया है। इस परियोजना का निर्माण कार्य पूरा होने...
Translate »
error: Content is protected !!