बिस्त दोआब नहर में रावलपिंडी के पास महिंद्रा पिकअप अनियत्रिंत होकर नहर में गिरी एक नाबालिग की मौत , उसकी माँ गंभीर घायल

by

गढ़शंकर:  गांव रावलपिंडी के पास बिस्त दोआब नहर में आगे आवारा पशु के आने से बेकाबू होकर महिंद्रा पिकअप नहर में जा गिरी जिससे एक नाबालिग की मौत हो गई जबकि उसकी मां को गंभीर चोटें आई।
जानकारी मुताबिक राकेश कुमार निवासी कैहरी जिला बदांयू (यूपी) हाल निवासी नंगल खुर्द (माहिलपुर) ने बताया कि हम करीब 30/32 लोग धान की बुआई के बाद  महिंद्रा पिकअप वापस आपने गांव उत्तर प्रदेश जा रहे थे जब  गांव रावलपिंडी के पास अभी पहुंचे ही थे तब महिंद्रा पिकअप (पीबी 07सीजे-6396) के आगे एक आवारा जानवर आया तो उसे बचाने के लिए चालक ने गाड़ी को टर्न किया तो एक और आवारा जानवर आ गया। जिसे बचाते महिंद्रा पिकअप अनियत्रिंत होकर नहर में जा गिरी। जिसके चलते उसका 14 वर्षीय बेटे  आकाश की मौत  हो गई  जबकि उसकी पत्नी गीता को गंभीर  चोटें आई। जबकि अन्य स्वार लोगों को मामूली चोटें आई। गनीमत यह रही कि महिंद्रा पिकअप नहर में गिर कर पलटी नहीं  अन्यथा नुकसान ज्यादा हो सकता था। महिंद्रा पिकअप को मनोज निवासी बदांयू यूपी चला रहा था। पीड़ित लोगों ने बताया उनका सारा सामान, मोबाइल फोन व नगदी तक यहां तक पैर में  पहन रखी चपल तक पानी में बह गई। किसी राहगीर ने गढ़शंकर पुलिस को सूचित किया तब एएसआई महिंद्र पाल मौके पर पहुंचे और उन्हीनों पुलिस कर्मचारियों और लोगो को साथ लेकर  महिंद्रा पिकअप से लोगों के बाहर निकाला और बाद महिंद्रा पिकअप को भी बाहर निकला।
एएसआई महिंद्र पाल ने बताया कि होशियारपुर से प्रवासी मजदूर वापिस अलग अलग जगह से आपने साथियो को एकत्र करते हुए वापिस उत्तरप्रदेश का रहे थे और रावलपिंडी के पास महिंद्रा पिकअप के आगे आवारा जानवर आने से महिंद्रा पिकअप नहर गिर गई। एक नबालिग की इस दौरान मौत हो गई जिसका पोस्टमार्टम करवा कर शव वारिसों को सौंप दिया गया।
फोटो : नहर से निकाली महिंद्रा पिकअप और अस्पताल मृतक का पड़ा शव और विरलाप करते परिजन।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रलोभन या रिश्वत की शिकायत के लिए 24 घंटे सक्रिय रहेगा निगरानी कक्ष

हमीरपुर 16 मार्च। लोकसभा चुनाव-2024 की आदर्श आचार संहिता की अवधि के दौरान रिश्वत या अन्य प्रलोभनों के माध्यम से मतदाताओं को लुभाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला...
article-image
पंजाब

पंजाब के नदी जल पर केवल पंजाब का ही अधिकार, लेकिन पंजाब का पानी दूसरे राज्यों में भेजा जा रहा : सुखबीर सिंह बादल

जालंधर : पंजाब के जालंधर में आज शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पहुंचे हैं। उन्हाेंने पार्टी में शामिल हुए कई कांग्रेस और आप नेताओं का स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ जालंधर...
article-image
पंजाब

डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने एस.एस.पी व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ गढ़शंकर के जल भराव वाले क्षेत्रों का किया दौरा

बरसात के कारण जिले में पैदा हुए हालात हुए और भी बेहतर: कोमल मित्तल होशियारपुर, 11 जुलाई: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि लगातार हुई बरसात के कारण जिले में पैदा हुए हालात...
article-image
पंजाब

दैनिक मजदूरी का समय बढ़ाने के खिलाफ मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन डीएमएफ और पीएमयू ने डिप्टी स्पीकर रौड़ी को सौंपा

केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा श्रम कानूनों का उल्लंघना कर दिहाड़ी के घंटे बढ़ाकर इतिहास को पलटने की कोशिश की जा रही : मुकेश कुमार गढ़शंकर, 13 जून : पंजाब सरकार ने श्रम नियमों...
Translate »
error: Content is protected !!