बूथ लेवल अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

by

एसडीएम चम्बा एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी प्रियांशु खाती ने की अध्यक्षता

बूथ लेवल अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग की और से जारी पहचान पत्र किये वितरित

एएम नाथ। चम्बा : आगामी चुनावों की तैयारियों के दृष्टिगत बचत भवन चम्बा में आयोजित होने वाली तीन दिवसीय बूथ लेवल अधिकारियों और बूथ लेवल पर्यवेक्षक के लिए आज पहले दिन की प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी और प्रभावी बनाना है।


कार्यशाला की अध्यक्षता एसडीएम व निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी प्रियांशु खाती ने की। इस दौरान उन्होंने सभी बूथ लेवल अधिकारियों और बूथ लेवल पर्यवेक्षकों को बूथ स्तर पर निष्पक्ष एवं सुचारू चुनाव के अतिरिक्त चुनाव संबंधी सर्वेक्षण तथा मतदान के विषय में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
उन्होंने कार्यशाला के दौरान सभी बूथ लेवल अधिकारियों को अनेकों विषयों जैसे मतदाता सूची का संशोधन एवं सत्यापन, नए मतदाताओं का पंजीकरण एवं पुराने का विलोपन, मृत, डुप्लीकेट या स्थानांतरित मतदाताओं को सूची से हटाना, पते या अन्य विवरण में सुधार करना, घर-घर सर्वेक्षण की प्रक्रिया, दिव्यांग मतदाताओं की पहचान व सुविधा, मतदाता जागरूकता से संबंधित गतिविधियाँ व बीएलओ मोबाइल ऐप, फॉर्म 6, 6क, 7 और फॉर्म 8 प्रयोग के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।


कार्यशाला में बूथ लेवल अधिकारियों और बूथ लेवल पर्यवेक्षकों को भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी किये गये पहचान पत्र भी वितरित किये गये।
इस अवसर पर उपस्थित मास्टर ट्रेनरों एवं निर्वाचन विभाग के विशेषज्ञों ने बूथ लेवल अधिकारियों को व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया और बताया कि सही समय पर सटीक जानकारी संकलन से ही लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सशक्त किया जा सकता है।
कार्यशाला के अंत में अधिकारियों ने सभी बूथ लेवल अधिकारियों और बूथ लेवल पर्यवेक्षकों से अपील की कि वे पूरी ईमानदारी, सजगता और पारदर्शिता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें, ताकि मतदाता सूची पूरी तरह त्रुटिरहित और अद्यतन रह सके।
इस अवसर पर सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व तहसीलदार चम्बा दीक्षित राणा, मास्टर ट्रेनर नरेश ठाकुर, बूथ लेवल अधिकारी तथा बूथ लेवल पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मूकबधिर महिला कर्मचारी के यौन उत्पीड़न के आरोप – मुख्याध्यापक और चौकीदार को गिरफ्तार

सिरमौर :  सिरमौर जिले की एक पाठशाला में मूकबधिर महिला कर्मचारी के यौन उत्पीड़न के आरोप में मुख्याध्यापक और चौकीदार को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार घटना बीते फरवरी की है।  पीड़िता...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गांव पिपलीवाल में श्रीमद भागवत महापुराण कथा के सबंध में भव्य शोभा व कलश यात्रा आयोजित : भक्तजनों द्वारा भगवान श्री कृष्ण के लगाए जा रहे जयघोषों ने पूरा इलाका कर दिया भक्तिमई

गढ़शंकर। गांव पिपलीवाल में श्रीमद भागवत महापुराण कथा के कल होने वाले शुभारंभ से पहले आज भव्य शोभा व कलश यात्रा आयोजिय की गई।  जिसमें शामिल हजारों की संख्या में पहुंची महिलाओं, बच्चों सहित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा के झूठे प्रलोभनों में न आएं, कांग्रेस को ही विजय बनाएं : कुलदीप सिंह पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का जनसंपर्क अभियान जोरों पर एएम नाथ। (चुवाड़ी) चम्बा : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष आदरणीय श्री कुलदीप सिंह पठानिया जी ने भटियात विधानसभा में आगामी लोकसभा चुनावों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा में एनडीपीएस के 55 मामले दर्ज, 78 आरोपी गिरफ्तार : होटल-होमस्टे में अनिवार्य होगा पंजीकरण

मिंजर मेला और मणिमहेश यात्रा से पहले चम्बा में नशे के खिलाफ सख्ती, उपायुक्त ने दिए कड़े निर्देश नशा तस्करी रोकने को बसों में लगेंगे कैमरे, स्कूलों के आसपास से हटेंगे भांग के पौधे...
Translate »
error: Content is protected !!