नशे के ख़िलाफ़ जंग: पंजाब की जनता के सहयोग से बदलाव की नई लहर” : ADGP एम.एफ. फारूकी

by

जालंधर/दलजीत अजनोहा : PAP कॉम्प्लेक्स जालंधर में एडीजीपी एम.एफ. फारूकी ने वरिष्ठ पत्रकार संजीव कुमार से बातचीत के दौरान कहा कि पंजाब सरकार द्वारा शुरू किया गया “नशे के खिलाफ़ युद्ध” अब केवल एक प्रशासनिक कार्रवाई नहीं, बल्कि जनता की सक्रिय भागीदारी से चल रही एक जन-आंदोलन की शक्ल ले चुका है।

फारूकी ने कहा कि पंजाब के लोग बेहद सहयोगी, जागरूक और संवेदनशील हैं। उन्होंने बताया कि लोग बेझिझक पुलिस को नशा तस्करों और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी दे रहे हैं, जिससे साफ़ ज़ाहिर होता है कि यह लड़ाई अब हर घर की लड़ाई बन गई है।

उन्होंने कहा कि यह पूरे अभियान की सफलता का श्रेय मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व और डीजीपी गौरव यादव के रणनीतिक मार्गदर्शन को जाता है, जिनकी अगुवाई में पंजाब पुलिस और प्रशासन पूरी मुस्तैदी से काम कर रहे हैं।

फारूकी ने विशेष रूप से युवाओं को खेलों की ओर मोड़ने की अपील करते हुए कहा, “जहां खेल होते हैं, वहां नशे की कोई जगह नहीं होती। खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं बल्कि युवा ऊर्जा को सकारात्मक दिशा भी देते हैं। नशे से बचने का सबसे प्रभावी उपाय है खेलों से जुड़ना।”

उन्होंने आम जनता से अपील की कि अगर किसी को कहीं भी नशे से जुड़ी कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, क्योंकि यह लड़ाई केवल पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की है।

ADGP फारूकी ने अंत में कहा कि यह मुहिम अब सिर्फ एक प्रशासनिक पहल नहीं, बल्कि पंजाब के उज्जवल भविष्य की नींव बन रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

37 ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारियों (बीडीपीओ) का तबादला

गढ़शंकर :   पंजाब सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग ने तत्काल प्रभाव से 37 ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारियों (बीडीपीओ) के तबादले एवं नियुक्तियाँ की हैं। ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के प्रशासनिक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जूते मारने की धमकी दे रही थीं : थानेदारी चली गई ऑडियो वायरल होने के बाद

मध्य प्रदेश के रीवा जिले की महिला टीआई की धमकी देने का मामला सुर्खियों में बना हुआ है। वायरल ऑडियो क्लिप में वह एक फरियादी को धमका रही थीं। वह उसे जूते मारने की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पुलिस की मनाली के होटल में रेड : चिट्टे के साथ पंजाब, यूपी और कोलकाता के 5 युवक-युवतियां गिरफ्तार

एएम नाथ : कुल्लू । मनाली में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर माल रोड स्थित एक होटल में छापेमारी कर 5 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 2 युवतियां भी शामिल हैं।...
article-image
पंजाब

येलो अलर्ट : पंजाब के 16 जिलों में बढ़ेगा कोहरा और बारिश

चंडीगढ़ :पंजाब में मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है, और अब पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी महसूस होने लगा है। यह परिवर्तन न केवल...
Translate »
error: Content is protected !!