थुनाग में निःशुल्क जांच एवं उपचार शिविर लगाने के लिए आयोजकों का आभार : जयराम ठाकुर

by

थुनाग में जांचा 400 का स्वास्थ्य, सेतु वेलफेयर ट्रस्ट ने लगाया शिविर

जंजैहली में अगले रविवार को लगेगा ऐसा ही कैम्प

एएम नाथ। मंडी :  आपदाग्रस्त थुनाग में रविवार को सेतु वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया जिसमें करीब 400 लोगों ने अपनी जांच करवाई। इस स्वास्थ्य जांच शिविर में पहुंच कर पूर्व मुख्यमंत्री एवम नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई और सभी से थुनाग स्थित लोक निर्माण विभाग से विश्राम गृह में आयोजित शिविर में आकर स्वास्थ्य जांच करवाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सेतु ट्रस्ट ने पीड़ित मानवता की सेवा में ये पूण्य काम किया है जिसकी जितनी प्रशंसा की जाए वो कम है। जल्द हम जंजैहली में भी अगले रविवार को ऐसा ही बड़ा स्वास्थ्य शिविर लगाने जा रहे हैं ताकि दूरदराज के लोगों को आपदा की इस स्थिति में घरद्वार चिकित्सा सेवाएं दी जा सके। उन्होंने हिमाचल प्रदेश मेडिकल रिप्रेन्टेटिव यूनियन जिला मंडी का भी आभार जताया कि उन्होंने न केवल जरूरी लैब टेस्ट की सेवाएं दी बल्कि सभी जांच करने वाले लोगों को दवाइयां भी निःशुल्क उपलब्ध करवाई। शिविर में खास तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी डॉ. साधना ठाकुर ने भी अपनी सेवाएं दीं। उन्होंने जांच करने के अलावा लोगों को बरसात में पानी उबालकर पीने और अपनी स्वच्छता बनाए रखने को लेकर भी जागरूक किया। इस जांच शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ बंदना जग्गी, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ अरुण चंदेल, बाल रोग विशेषज्ञ अक्षा कौर, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ घनश्याम और एम.डी. मेडिसिन डॉ मंजुल शर्मा, डॉ राकेश रोशन भारद्वाज, डॉ मंजुल ठाकुर, डॉ धृति गुप्ता और डॉ ज्ञान ने बेहतरीन सेवाएं दी। हिमाचल मेडिकल रिप्रेन्टेटिव यूनियन की तरफ से सुरेंद्र ठाकुर, राजेश शर्मा, विनोद ठाकुर, कैलाश, विजय, सचिन, सुरजीत, जितेंद्र, कुलवीर, भूपेंद्र, रवि, नितेश, बलराम, अमन, रवि, निखिल, बलवीर, अजित, डिम्पल और विजय पटियाल ने लैब और फार्मेसी में सेवाएं दी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गरीब और जरूरतमंद परिवारों के उत्थान के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सोच सराहनीय : मलेंद्र राजन

विधायक ने गंगथ में बीपीएल परिवारों से किया संवाद,योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर दिया जोर इंदौरा,12 अगस्त। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा फेस-1 से फेस-8 सर्वे के तहत चिह्नित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय GST इंस्पेक्टर 50,000 रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

कारोबारी शिकायतकर्ता से 1,25,000/- की मांग की थी, जिसमें 50,000/- रूपये लेता रंगे हाथों किया अरेस्ट एएम नाथ। ऊना :  हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में विजिलेंस विभाग द्वारा जीएसटी इंस्पेक्टर अंशुल धीमान को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंडी स्कूल को सीबीएसई मान्यता मिलने पर जताया आभार : सीबीएसई पाठ्यक्रम के लिए प्रवेश अप्रैल से

पट्टा मेहलोग,25 फरवरी : हिमाचल प्रदेश सरकार ने दून विधानसभा के पहाड़ी क्षेत्र में स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी मेहलोग को सीबीएसई पाठ्यक्रम का दर्जा प्रदान कर इसकी औप्रचारिक अधिसूचना जारी कर दी है।अब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

करसोग में चार दिवसीय नाहवींधार मेला संपन्न : एसडीएम राज कुमार ने की समापन समारोह की अध्यक्षता

एएम नाथ।  करसोग :   करसोग में 12 से 15 मई तक आयोजित किया जाने वाला चार दिवसीय नाहवींधार मेला विधिवत रूप से संपन्न हो गया। एसडीएम राज कुमार ने समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि...
Translate »
error: Content is protected !!