विधायी समितियाँ हमारी विधायिकाओं की रीढ़ : कुलदीप सिंह पठानिया

by

भोपाल में समिति प्रणाली की समीक्षा हेतु आयोजित पीठासीन अधिकारियों की समिति की बैठक में बोले हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

पर्वतीय राज्यों के लिए विशेष विधायी संरचना पर दिया बल

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष आदरणीय श्री कुलदीप सिंह पठानिया जी ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में समिति प्रणाली की समीक्षा हेतु आयोजित पीठासीन अधिकारियों की समिति की बैठक में भाग लिया। बैठक में श्री कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि विधायी समितियाँ हमारी विधायिकाओं की रीढ़ हैं।

जो विस्तृत जांच द्विदलीय विचार–विमर्श और प्रभावी निगरानी को सक्षम बनाती है। इनकी सिफारिशें केवल कागज में न रहें, इसके लिए ठोस कदम उठाने यानी ठोस क्रियान्वयन की आवश्यकता है।


उन्होंने विधायी प्रणाली में पारदर्शिता, निगरानी और जवाबदेही पर जोर दिया।
पठानिया ने पर्वतीय राज्यों के लिए विशेष विधायी संरचना पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण एवं पर्वतीय राज्यों से जुड़ीं समितियों पर विशेष ध्यान दिया जाना जरूरी है। पर्वतीय क्षेत्रों की विशिष्ट समस्याओं को विधानसभा के मंच पर लाने की बेहद जरूरत है।
भोपाल में आयोजित विधानसभा समितियों की यह बैठक एक औपचारिकता नहीं बल्कि, भविष्य की विधायी दिशा तय करने वाला कदम रही। सात राज्यों के विधानसभा अध्यक्षों ने जो चिंताएं और समाधान रखे, उनसे साफ है कि अब लोकतंत्र केवल चुनाव तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि उसमें जवाबदेही, पारदर्शिता और समावेशिता के रास्ते पर चलना होगा। मजबूती से आगे बढ़ना होगा, ताकि भारत जैसे लोकतांत्रिक व गणतांत्रिक देश के असल मायने सामने आ सकें।


मध्यप्रदेश विधानसभा में सोमवार को सात राज्यों की विधानसभाओं के पीठासीन अधिकारियों की समिति की पहली बैठक हुई।

बैठक में उत्तर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, राजस्थान के स्पीकर वासुदेव देवनानी, हिमाचल प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, पश्चिम बंगाल के विमान बनर्जी, उड़ीसा की स्पीकर सुरमा पाढ़ी, सिक्किम विधानसभा के अध्यक्ष मिंगमा नोरबू शेरपा तथा इन राज्यों की विधानसभाओं के प्रमुख सचिव उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

देशभर में किया टॉप : पूरे देश भर में हिमाचल का नाम हुआ रोशन सीडीएस परीक्षा में रजत कुमार ने देशभर में किया टॉप

  एएम नाथ। धर्मशालासं : घ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सीडीएस-2 परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। हिमाचल प्रदेश के शाहपुर गोराड़ा के रहने वाले रजत कुमार ने सीडीएस परीक्षा में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एक तरफ मोदी की “गारंटी” दूसरी तरफ कांग्रेस का बर्बादी का “मॉडल”, कांग्रेस और इंडी स्वार्थी व अवसरवादी : मोदी

हमारे गिरिपार के हाटी समुदाय को भी आरक्षण नहीं दिया था 60 वर्ष तक कांग्रेस ने सोचा ही नहीं कि सामान्य वर्ग में भी गरीब होते हैं एएम नाथ। नाहन : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है भारत यूरोपियन यूनियन फ्री ट्रेड एग्रीमेंट: जयराम ठाकुर

प्रधानमंत्री के ‘मुक्त व्यापार समझौते’ को बताया आर्थिक क्रांति पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने ‘कोरी’ घोषणाओं और अंतर्विरोधों पर सुक्खू सरकार को घेरा सुक्खू सरकार की कार्यप्रणाली पर कड़े प्रहार करते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शराब एमएसपी से ज्यादा रेट नहीं विकेगी : अधिक रेट पर शराब बेचने की शिकायतें प्राप्त हुई, 70 कारोबारियों के चालान किए जा चुके – डॉ. यूनुस

शिमला. हिमाचल प्रदेश में नई आबकारी नीति लागू हो चुकी है। अब शराब एमएसपी पर बिक रही है। हालांकि, ठेके पर शराब के अधिक दाम भी वसूले जा रहे हैं। अब प्रदेश सरकार भी...
Translate »
error: Content is protected !!