प्रभावितों के पुनर्वास के लिए, जी जान से जुटे हैं : जयराम ठाकुर

by

समय से उपलब्ध हो लोगों को सहायता और सरकार से मिले पुनर्वासन योजनाओं का लाभ

सभी प्रभावितों की अधिकारिक सूची जल्द से जल्द जारी करे सरकार

जन सहयोग से पुनर्वासन में मिलेगा सहयोग लोगों को होगी राहत

आपदा प्रभावितों का हर जगह रखेंगे पक्ष, उचित मंचों से उठाएंगे आवाज

एएम नाथ। मण्डी
नेता प्रतिभा की जय राम ठाकुर ने कहा कि राहत के साथ-साथ अब इस त्रासदी से प्रभावित लोगों के पुनर्वास की दिशा में साथ-साथ काम करना पड़ेगा। हम हिमाचल के हर आपदा प्रभावित के पुनर्वासन के लिए की जान से जुटे हैं। आपदा प्रभावितों के हित की बात हम हर मंच से उठा रहे हैं आगे भी उठाते रहेंगे। यह तबाही इतनी बड़ी है कि बिना सबका साथ दिए इससे उबरना कठिन होगा। अभी भी बहुत जगह पर सड़के नहीं खुल पाई हैं। जनजीवन अस्त व्यस्त है। हजारों की संख्या में लोग आपदा राहत शिविरों में या अपने रिश्तेदारों के यहां शरण लिए हुए हैं। ऐसे लोगों की घर वापसी भी सुनिश्चित करानी है। उन्हें सुरक्षित आशियाना देना, समय से आवश्यक सेवाएं और सुविधा देना भी हमारी जिम्मेदारी है।
जय राम ठाकुर ने कहा कि आपदा प्रभावित लोगों को समय से सरकार की पुनर्वासन योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। क्योंकि अभी बारिश की शुरुआत है आगे भी भारी बरसात की संभावना मौसम विभाग द्वारा जताई गई है। ऐसे में लोगों को सुरक्षित अस्थाई शरण और सुरक्षित ठिकाना उपलब्ध करवाने में सरकार को तेजी लानी पड़ेगी। पारदर्शिता के साथ प्रभावितों को लाभ पहुंचाने की योजना क्रियान्वित करनी होगी। उन्होंने आपदा प्रभावितों के हक की आवाज को हर मंच पर प्रमुखता से उठाने का भरोसा भी दिलाया। इस दौरान उन्होंने आपदा प्रभावितों के राहत कार्य और राहत सामग्री वितरण समेत अन्य कार्यों की समीक्षा की और संबंधित लोगों को उचित निर्देश दिए।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस आपदा में प्रभावितों की मदद करने के लिए जिस तरीके से जन सहयोग मिला वह अकल्पनीय है। लोगों ने स्वतः आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंच बढ़ चढ़कर सहयोग किया। तन,मन,धन, वाणी और कर्म से हजारों की संख्या में दानी सज्जन आपदा प्रभावित लोगों के साथ खड़े हुए। जिससे लोगों को न सिर्फ समय पर उचित राहत मिली बल्कि उनका हौसला भी बढ़ा। आगे भी पुनर्वासन की योजनाओं में जन सहयोग की व्यापक पैमाने पर आवश्यकता होगी। हर्ष की बात यह है कि पुनर्वासन की योजनाओं में भी बहुत सारे संस्थान, गैर सरकारी संगठन, आम लोग आगे आ रहे हैं और भविष्य में हर संभव सहायता का आश्वासन दे रहे हैं। ऐसे लोग बधाई के पात्र है, मैं सभी का आभार व्यक्त करते हुए ईश्वर से आप सभी की कुशलता की प्रार्थना करता हूं।
जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में हजारों की संख्या में लोगों के घर बह गए हैं और हजारों की संख्या में ऐसे घर हैं जो आंशिक रूप से नष्ट हुए हैं लेकिन वह रहने लायक नहीं है। अभी तक सभी प्रभावितों का आधिकारिक आंकड़ा भी सामने नहीं आया है। इसलिए प्रदेश सरकार से मेरा आग्रह है कि लोगों के हुए नुकसान का संपूर्ण आंकड़ा दस्तावेजों के साथ जारी किया जाए। पुनर्वास और पुनर्निर्माण की योजनाओं गति मिल सके और उन्हें प्रभावी तरीके से क्रियान्वित किया जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

स्कूटी को ट्रक ने मारी टक्कर : स्कूटी अनियंत्रित होकर नीचे गिरी तो स्कूटी चालक के ऊपर से टायर निकला, मौके पर ही मौत 

गढ़शंकर |  गढ़शंकर शहर के बीच बंगा चौंक में ट्रक दुआरा स्कूटी को टक्कर मारने से स्कूटी चालक के गिर गया और ट्रक का टायर उप्पर से निकल गया। जिससे स्कूटी चालक की मौके...
हिमाचल प्रदेश

जिला ऊना में 8 से 23 मार्च तक लागू रहेगी धारा 144, मैड़ी मेला के दौरान: डीसी राघव शर्मा

ऊना, 7 मार्चः उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज यहां आदेश जारी करते हुए बताया कि उपमंडल अंब स्थित मैड़ी में 10 से 21 मार्च तक आयोजित होने वाले डेरा बाबा बड़भाग सिंह होली...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

1 अप्रैल से बहुत कुछ बदल जाएगा ….इनकम टैक्स, मिनिमम बैलेंस, FD रेट, UPI, कार प्राइस…

 1 अप्रैल 2025 से नया फाइनेंशियल ईयर शुरू हो जाएगा। वैसे तो हर महीने की पहली तारीख को आपके काम के कुछ बदलाव होते हैं।लेकिन फाइनेंस की दुनिया में एक अप्रैल की तारीख बहुत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नौकरी से होंगे बर्खास्त : नशा तस्करी में शामिल सरकारी कर्मचारियों पर सीएम सुक्खू का बड़ा एक्शन

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नशा कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए पुलिस और प्रशासन के उच्च अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने नशे के कारोबार में...
Translate »
error: Content is protected !!