नूरपुर के एसपी अशोक रतन को कांगड़ा का एडिशनल चार्ज : एसपी शालिनी अग्निहोत्री को केंद्र में नई जिम्मेदारी

by

एएम नाथ। धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश कैडर की 2012 बैच की आईपीएस अधिकारी शालिनी अग्निहोत्री को केंद्र सरकार में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। शालिनी अग्निहोत्री को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली भेजा गया है, जहां वे डिपार्टमेंट ऑफ स्कूल एजुकेशन एंड लिटरेसी में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर चार साल तक सेवाएं देंगी।

प्रदेश सरकार ने वीरवार को उन्हें एसपी कांगड़ा के पद से रिलीव कर दिया है। इस संबंध में प्रदेश के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। शालिनी अग्निहोत्री मार्च 2023 से कांगड़ा जिले की एसपी के पद पर कार्यरत थीं और अपने सख्त लेकिन विनम्र कार्यशैली के लिए जानी जाती हैं।
कांगड़ा की पहली महिला एसपी बनने का गौरव भी उन्हें ही प्राप्त है। इससे पहले वह मंडी और कुल्लू जैसे बड़े जिलों में भी एसपी रह चुकी हैं। अपने करीब 13 साल के पुलिस सेवा के दौरान उन्होंने तीन प्रमुख जिलों में बतौर पुलिस अधीक्षक उल्लेखनीय सेवाएं दी हैं। मूल रूप से ऊना जिले की रहने वाली शालिनी ने आईपीएस कैरियर की शुरुआत भी अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश से की थी।
केंद्र सरकार के कार्मिक विभाग ने 28 मई को ही शालिनी अग्निहोत्री की दिल्ली में नियुक्ति को मंजूरी दे दी थी। अब प्रदेश सरकार ने उन्हें औपचारिक रूप से रिलीव कर दिया है ताकि वह नई जिम्मेदारी संभाल सकें। अधिसूचना के अनुसार शालिनी अग्निहोत्री चार साल तक केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहेंगी।
उधर, एसपी कांगड़ा के पद से शालिनी अग्निहोत्री के रिलीव होते ही प्रदेश सरकार ने नूरपुर के एसपी अशोक रत्न को कांगड़ा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। अशोक रत्न 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और आगामी आदेशों तक कांगड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक का दायित्व भी संभालेंगे।

विज्ञापन……

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राजेंद्र राणा का बयान राजनीति से प्रेरित : शिमला शहर में पानी के प्रोजेक्ट के लिए कंपनी का चयन टैंडर के आधार पर किया गया – विक्रमादित्य सिंह

एएम नाथ : शिमला । शिमला शहर में पानी के प्रोजेक्ट के लिए कंपनी का चयन टैंडर के आधार पर किया गया। शिमला शहर को 24 घंटे पानी देने के प्रोजेक्ट का जिम्मा L-1 फर्म...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरिपुर बस स्टैंड तथा देहरा में एचआरटीसी वर्कशाप का उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया निरीक्षण : राज्य के बस अड्डों को चरणबद्व तरीके के किया जाएगा विकसितः डिप्टी सीएम

धर्मशाला, 27 अगस्त। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को देहरा में एचआरटीसी वर्कशाप तथा हरिपुर में बस स्टैंड का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला एयरपोर्ट पर पर्यटन सुविधाएं बढ़ाने और भारतनेट के प्रचार पर जोर : सुरेश कश्यप

एयरपोर्ट विस्तार, यात्री सुविधाएं और डिजिटल कनेक्टिविटी पर सांसद सुरेश कश्यप ने दिए निर्देश ₹259 में FTTH कनेक्शन का लाभ हर गांव तक पहुंचे, शिमला एयरपोर्ट पर पर्यटन सूचना केंद्र बनाने का सुझाव एएम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा : जिला परिषद सदस्यों, पंचायत समिति के अध्यक्षों और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने लिया भाग

हमीरपुर 30 दिसंबर। जिला परिषद हमीरपुर की त्रैमासिक बैठक शनिवार को बबली देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में जिला परिषद सदस्यों, पंचायत समिति के अध्यक्षों और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ...
Translate »
error: Content is protected !!