दूध उत्पादकों ने परिवहन सब्सिडी दोगुना करने के लिए मुख्यमंत्री का किया आभार व्यक्त : कामधेनु हितकारी सोसाइटी के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

by
एएम नाथ। शिमला :  कामधेनु हितकारी सोसाइटी से जुड़े दूध उत्पादकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने पंजीकृत दूध समितियों के लिए परिवहन सब्सिडी 1.50 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर तीन रुपये प्रति लीटर करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस वृद्धि से कामधेनु हितकारी सोसाइटी से जुड़े लगभग 6000 परिवार लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार, देश में दूध उत्पादकों को परिवहन सब्सिडी प्रदान करने वाली पहली सरकार है। किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए वे मुख्यमंत्री के आभारी हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और किसानों की आय में वृद्धि करनेे के लिए कई पहल की हैं। हिमाचल प्रदेश दूध के लिए सबसे अधिक न्यूनतम समर्थन मूल्य देने वाला देश का पहला राज्य बना है। पशुपालकों से गाय का दूध 51 रुपये प्रति लीटर जबकि भैंस का दूध 61 रुपये प्रति लीटर की दर से खरीदा जा रहा है। इसके अलावा राज्य सरकार प्राकृतिक रूप से उत्पादित गेहूं, मक्की, जौ और कच्ची हल्दी के लिए क्रमशः 60 रुपये, 40 रुपये, 60 रुपये और 90 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से न्यूनतम समर्थन मूल्य भी प्रदान कर रही है। उन्होंने किसानों से अपनी आय बढ़ाने और आजीविका बेहतर बनाने के लिए प्रदेश सरकार की योजनाओं का भरपूर लाभ उठाने का आग्रह किया है।
उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि वह इस वर्ष सितंबर के पहले सप्ताह में कामधेनु दुग्ध समिति द्वारा आयोजित किए जाने वाले समारोह में शामिल होंगे।
विधायक संजय अवस्थी ने भी इस पहल के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया और कहा कि वह किसानों, दिहाड़ीदारों और समाज के अन्य वंचित वर्गों की समस्याओं को समझते हैं और इनके समाधान के लिए सदैव प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना मुख्यमंत्री की प्राथमिकता है और इस दिशा में कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

खेल अनुशासन तथा नेतृत्व जैसे गुण विकसित करने में महत्वपूर्ण – राम कुमार चौधरी

नालागढ़ में 69वीं राष्ट्रीय स्तरीय अंडर-19 गर्ल्स कबड्डी प्रतियोगिता सम्पन्न बीबीएन, 23 जनवरी : दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने कहा कि खेल युवाओं को अनुसाशित बनाकर उनमें टीम वर्क, नेतृत्व और हार-जीत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टैक्सीमणिमहेश यात्रा 2025 : चालक पूरी जिम्मेदारी और सेवा भाव के साथ करें काम : डॉ. जनक राज

मणिमहेश यात्रा 2025 को लेकर विधायक डॉ. जनक राज ने टैक्सी यूनियन भरमौर के साथ की विशेष बैठक एएम नाथ। भरमौर (चंबा) मणिमहेश यात्रा 2025 को श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित, स्मरणीय और सुविधाजनक बनाने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

7 फरवरी को होगी नवोदय विद्यालय की पार्श्व प्रवेश चयन परीक्षा

प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट से करें डाउनलोड एएम नाथ। चम्बा :  प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय, सरोल विक्रम सचदेवा ने जानकारी देते हुए बताया कि नवोदय विद्यालय समिति द्वारा पार्श्व प्रवेश चयन परीक्षा (एलईएसटी) कक्षा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की छात्रों से मुलाक़ात, कार्यप्रणाली से करवाया अवगत

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष आदरणीय श्री कुलदीप सिंह पठानिया जी ने विधानसभा की कार्यवाही देखने आए इंडियन इंस्टीच्यूट ऑफ लीगल स्टडीज हरिदेवी और उत्सुक लोरेटो कन्वेंट स्कूल तारा...
Translate »
error: Content is protected !!