नशा नहीं, नयी राह चाहिए”: गांव बंबेली में डॉ. चब्बेवाल ने दी नशे के खिलाफ जंग की हुंकार

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : “हर मां की आंखों से आंसू पोंछने का समय आ गया है, अब नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई होगी” — ये भावुक शब्द थे होशियारपुर के लोकसभा सांसद डॉ. राजकुमार चब्बेवाल के, जो आज गांव बंबेली में आयोजित एक विशेष जनसभा में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। जनसभा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा, महिलाएं और बुज़ुर्ग मौजूद थे। डॉ. चब्बेवाल ने कहा कि नशा हमारे समाज की जड़ों को खोखला कर रहा है, युवाओं को अंधेरे में धकेल रहा है और परिवारों की खुशियों को निगल रहा है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि पूरा समाज एकजुट होकर इस बुराई के खिलाफ खड़ा हो।

उन्होंने युवाओं से सीधा संवाद करते हुए कहा, “तुम्हारी ताकत खेतों में, किताबों में और कलाई की मेहनत में है — न कि किसी नशीली शीशी या पाउडर में।” उन्होंने भरोसा दिलाया कि जो युवा नशे से बाहर आकर जीवन को फिर से शुरू करना चाहते हैं, उन्हें हरसंभव सहायता और पुनर्वास प्रदान किया जाएगा। डॉ. चब्बेवाल ने बताया कि क्षेत्र में विशेष नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें स्कूलों, पंचायतों और सामाजिक संगठनों की मदद से जागरूकता फैलाई आ रही है । उन्होंने कहा कि प्रशासन के साथ मिलकर ऐसे अड्डों की पहचान की जाएगी जहाँ नशे का कारोबार फल-फूल रहा है, और उन्हें पूरी तरह से खत्म किया जाएगा।

सांसद डॉ. राजकुमार चब्बेवाल ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र चब्बेवाल की जनता वास्तव में सौभाग्यशाली है कि उन्हें डॉ. ईशांक जैसे जागरूक, युवा और प्रतिबद्ध विधायक का नेतृत्व मिला है। उन्होंने कहा कि डॉ. ईशांक नशे की समस्या को गहराई से समझते हैं और इसे जड़ से समाप्त करने की पूरी क्षमता रखते हैं।डॉ. चब्बेवाल ने आगे कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि विधायक डॉ. ईशांक के अथक प्रयासों और क्षेत्रवासियों के सहयोग से चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र शीघ्र ही नशा मुक्त बनकर एक मिसाल कायम करेगा।
इस मौके पर ग्रामीणों ने भी एक स्वर में नशे के खिलाफ खड़े होने की शपथ ली।
जनसभा का अंत नशा मुक्त पंजाब के संकल्प और सामूहिक जयघोष के साथ हुआ: “नशा छोड़ेगा पंजाब, जीतेगा नवां ख्वाब!”

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री का ऐलान : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नशों के खिलाफ बड़ी जंग का

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नशों के खिलाफ बड़ी जंग का ऐलान किया है। उन्होंने जिला पुलिस प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि नशा बेचने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा न...
article-image
पंजाब

तेल डलवाने आए : ले उड़े सिक्योरिटी गार्ड की बंदूक, कारतूस और मोबाइल

बठिंडा : पंप पर आए तीन अज्ञात लोगों ने इस चोरी का अंजाम दिया। चोरी की पूरी वारदात पंप के बाहर और अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की सूचना मिलने...
article-image
पंजाब

सार्वजनिक जत्थेबंदियों के संयुक्त मोर्चा ने मई दिवस के शहीदों को श्रद्धांजलि दी

गढ़शंकर, 1 मई: गढ़शंकर की सार्वजनिक जत्थेबंदियों के संयुक्त मोर्चा द्वारा मई दिवस मक्खन सिंह वाहिदपुरी,  कुलभूषण कुमार, लेक्चर सरूप चंद, अमरीक सिंह तथा शर्मिला रानी के नेतृत्व में दर्शन सिंह कनेडियन हाल में...
article-image
पंजाब

जल स्रोत निगम गढ़शंकर के सेवानिवृत मुलाज़िमों की बैठक आयोजित

गढ़शंकर, 15  दिसंबर: पंजाब जल स्रोत निगम गढ़शंकर के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मासिक बैठक शिंगारा राम भज्जल की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में सभी सदस्यों ने भाग लिया और विशेष रूप से मक्खन...
Translate »
error: Content is protected !!