युवती समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत : कार और ट्रक की भीषण टक्कर

by

बठिंडा-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर स्थित गांव लेहरा बेगा टोल प्लाजा के पास सोमवार शाम करीब चार बजे एक कार व ट्रक की आमने-सामने की भीषण टक्कर में एक युवती समेत चार लोगों की मौत की दुखद खबर सामने आई है।

मृतक स्विफ्ट कार में बठिंडा से रामपुरा जा रहे थे, जबकि ट्रक रामपुरा से बठिंडा की तरफ आ रहा था।हादसा इतना भंयकर था कि कार चकनाचूर हो गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद थाना नथाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है, जबकि मृतक युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रख दिए गए है, जिनका मंगलवार को पोस्टमार्टम होगा।

जानकारी अनुसार स्विफ्ट कार नंबर पीबी-03बीएफ-869 में सवार गांव मंडी कलां निवासी मनप्रीत सिंह उर्फ मनी, जोबनप्रीत सिंह और हरमन निवासी मंडी कलां और गांव मेहता निवासी रमनप्रीत कौर बठिंडा से रामपुरा की तरफ जा रहा था।

कार की रफ्तार तेज होने के कारण अचानक उनकी कार का टायर फट गया, जिससे कार का संतुलन बिगड़ गया और कार डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ से रामपुरा से बठिंडा की तरफ आ रहे ट्रक नंबर आरजे-जीएफ 0351 से जा टकराई।

टक्कर इतनी भयानक थी कि हादसे के तुरंत बाद कार चकनाचूर हो गई और कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने समाजसेवी संस्थाओं की मदद से शवों को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मामले की जांच कैंट थाने की पुलिस कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में दिनदहाड़े हे रही हत्याएं, आप का आधा मंत्रीमंडल गुजरात चुनाव में व्यस्त : बाजवा

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने आप सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब में दिनदहाड़े हत्याएं हो रही हैं, प्रदेश कठिन दौर...
article-image
पंजाब

इंकलाब सेवा सोसाइटी ने दर्शन सिंह मट्टू की उपस्थिति में कैंसर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता की प्रदान

गढ़शंकर, 23 अगस्त : कैंसर से पीड़ित शम्मी निवासी वार्ड नंबर 01, मोहल्ला जोड़ा ,गढ़शंकर का इलाज टाटा होमभाबा  कैंसर अस्पताल, मुल्लापुर गरीब दास में चल रहा है। लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति खराब...
article-image
पंजाब

एक करोड़ की हेरोइन समेत 2 नशा तस्कर ग्रिफ्तार….लुधियाना में स्पैशल टास्क फोर्स ने किऐ

लुधियाना :  स्पैशल टास्क फोर्स की लुधियाना टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाई मुहिम के तहत कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों को एक करोड़ की हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है। एसटीएफ के...
Translate »
error: Content is protected !!