जगदीप धनखड़ से उपराष्ट्रपति के पद से अस्तीफा लेकर भाजपा ने फिर से साबित कर दिया कि भाजपा हमेशा जाट समुदाय के खिलाफ रही : चौधरी युद्धवीर सिंह, हरपाल सिंह हरपुरा

by

चंडीगढ़  l भारतीय जनता पार्टी हमेशा से ही जाट समुदाय के खिलाफ रही है और देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से उपराष्ट्रपति के पद से अस्तीफा कल रात लेने से साफ हो गया है कि भाजपा पूरे देश में किसी भी जाट/जट्ट को उच्च पद पर देखना नहीं चाहती। यह शब्द प्रैस नोट में आल इंडिया जाट महासभा के नेशनल महासचिव चौधरी युद्धवीर सिंह व सीनियर उपप्रधान व पंजाब के अध्यक्ष हरपाल सिंह हरपुरा व पंजाब ने कहा कि पहली बार हुया कि देश के किसी उपराष्ट्रपति ने कार्याकाल पूरा होने से दो साल पहले अस्तीफा दिया हो या किसी से असतीफा लिया गया है। लेकिन यह पहली बार हुया कि एक बड़े जाट नेता जगदीप धनखड़ से अस्तीफा लिया गया है।
उन्होंनें कहा कि भाजपा ने जगदीप धनखड़ से उपराष्ट्रपति के पद से अस्तीफा लेकर जाट समुदाय का अपमान किया है। जिसे जाट समाज किसी भी हालत में सहन नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि आज केंद्र सरकार में जाट समुदाय से एक भी कैबिनट मंत्री नहीं है और ना ही किसी भाजपा की जिन राज्यों में सरकारें है वहां किसी जाट को मुख्यमुंत्री बनाया गया है। केंद्रीय कैबिनट में मात्र दो राज्य मंंत्री बनाए है। जिन्हें सरकार में कोई बड़ी भुमिका नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जाट समुदाय को जानबूझ कर बार बार ट्रागेट किया जाता है और जाट समुदाय की कभी देश भक्ति पर स्वाल उठाए जाते है तो कभी जाटों के खिलाफ ध्रुवीकरण किया जाता है। जबकि जाट समुदाय जातीवादी नहीं है बलकि सेकूलर है और हर वर्ग से जाट समुदाय की घनिष्ठ भाईचारक सांझ हमेशा से रही है। जाट समुदाय ने देश की अजादी की लड़ाई में और देश की सीमाओं की दुशमन से रक्षा करने के लिए हमेशा अग्रणी भुमिका निभाते हुए कुबार्नियां दी है। जिसकी लंबी चौड़ी फेहरेसत है। इसलिए हमें भाजपा से देश भक्ति का व भाईचारक सांझ का कोई सर्टीफिकेट नहीं लेना हमारे लिए सभी देश वासी भाई वहन है और हम उनका सम्मान दिल से करते है।
उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार दुारा जाट समुदाय के बड़े नेता सत्यापाल मालिक के अस्पताल में सीरियस हालत में ईलाज के लिए भर्ती होने के बावजूद ईडी को उनके घर रेड करने भेज दिया। उनकी गल्ती यह थी कि जम्मू कशमीर के गर्वनर रहते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी घराणों दुारा किए जाने वाले घोटाले की पोल खोल दी थी और वह लगातार किसानों व मजदूरों के बात करते हुए उनके पक्ष में अवाज उठाते रहे है।
उन्होंने कहा कि अधिकांश जाट कृषि से जुड़े है तो भाजपा दुारा जबरी किसान समुदाय पर तीन कृषि बिल थोपने की कोििशश की तो जाट समुदाय ने आगे होकर किसान अंदोलन में हिस्सा लिया और केंद्र सरकार को तीनों कृषि बिल बिना शर्त वापिस लेने को मजबूर कर दिया। जाट समुदाय से संबंधित महिला पहलवानों से भी दुव्र्यवहार करने की कोशिश भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने की और उन्हें इंन्साफ देने से भागती रही। उन्होंने कहा कि जाट समुदाय अब भाजपा की जाट विरोधी गतिविधियों को किसी भी हालत में सहन नहीं करेगा और ईंट का जबाव पत्थर से देगा।
फोटो  : आल इंडिया जाट महासभा केनेशनल महासचिव चौधरी युद्धवीर सिंह व नैशनल सीनियर उपप्रधान व पंजाब के अध्यक्ष हरपाल सिंह हरपुरा l

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हाईकोर्ट ने की टिप्पणी कानून अपने हाथ में लेने की घटनाएं काफी बढ़ी : सरकार एवं पुलिस प्रशासन मुकदर्शक बने बैठे

चंडीगढ़ : हाईकोर्ट ने कहा है कि हाल ही में कुछ पब्लिक, एसोसिएशंस, ग्रुप्स के मेंबर्स द्वारा कानून अपने हाथ में लेने की घटनाएं काफी बढ़ी हैं। वहीं राज्य की अथॉरिटी (सरकार एवं पुलिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता का कायल है हिंदुस्तान : जयराम ठाकुर

जय राम ठाकुर बोले, मुश्किल हालात में भी सेना का मनोबल बढ़ाने पहुंचे बॉर्डर पर,अपने संबोधन से दिया बड़ा संदेश एएम नाथ। शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं हिमाचल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर...
पंजाब

संस्कार में उपयोग की जाने वाली लकड़ी की कीमत 750रूपए से बढ़ाकर 1050 रूपए करना पंजाब सरकार का लोग विरोधी फैसला : बाली

होशियारपुर : जालन्धर रोड पर पंजाब सरकार के विरूद्ध  रोष मुजाहरा संघर्ष कमेटी व लोकल बाडी सैल बी.जे.पी के जि़ला अध्यक्ष कर्मवीर बाली की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर कर्मवीर बाली ने कहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पटवारी के 70 रिक्त पदों के लिए सेवानिवृत पटवारियों-कानूनगो से मांगे आवेदन

मंडी, 3 जनवरी। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार राजस्व विभाग में लंबित कार्यों के निपटान के लिए सेवानिवृत्त पटवारी-कानूनगो की सेवाएं ली जाएंगी। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने बताया कि मंडी जिले...
Translate »
error: Content is protected !!