11 करोड़ से बनेगी अरलू-किटपल सड़क, जल्द करेंगे शिलान्यासः वीरेंद्र कंवर

by

वीरेंद्र कंवर ने किया करौड़, अरलू कुंदों, अरलू, भरमौत, चकसर दगड़ू, मजियानी, लवांकड तथा रीबाड़ में की संपर्क से समर्थन यात्रा
ऊना, 2 फरवरीः ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में संपर्क से समर्थन यात्रा के तहत करौड़, अरलू कुंदों, अरलू, भरमौत, चकसर दगड़ू, मजियानी, लवांकड तथा रीबाड़ गांवों का दौरा किया।
इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि पिछले चार वर्षों के दौरान कुटलैहड़ विस क्षेत्र के इतिहास में विकास का स्वर्णिम अध्याय जोड़ा गया है। पूरे विधानसभा क्षेत्र में बिना किसी भेदभाव के विकास करवाया गया है। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र के तहत 11 करोड़ रुपए से अरलू-किटपल सड़क का निर्माण जल्द ही शुरू हो जाएगा तथा इसके लिए धन की व्यवस्था कर ली गई है। स्थानीय लोगों को बेहतर परिवहन सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए बंगाणा से मुद्रिका बस, बंगाणा से बड़सर होते हुए शिमला के लिए बस सुविधा शुरू की गई है। जबकि बंगाणा-नालागढ़-शिमला बस सुविधा भी जल्द ही शुरू कर दी जाएगी।
ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पिछले चार वर्षों में 12.42 करोड़ रुपए की लागत से पिपलू रछोह सड़क, 5.48 करोड़ से हटली खड़ोल सड़क, 1.20 करोड़ से लठियाणी कोडहरा से पडयोला, 71 लाख से हटली बैरी सड़क, 6 करोड़ से हटली तलपी रोड़ तथा 3.66 करोड़ से पिपलू सुकड़ियाल सड़क का निर्माण करवाया गया है। उन्होंने कहा कि नाबार्ड के तहत 8.56 करोड़ से बंगाणा-शांतला सड़क का सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ 3.75 करोड़ से बंगाणा थथून तमलेट सड़क का निर्माण किया गया है। कंवर ने कहा कि 3.92 करोड़ से मलांगड़ ढुग्गी सड़क तथा 4.13 करोड़ से उपर थाना से कुट चतेहड़ सड़क का निर्माण कार्य जारी है। जल्द ही यह दोनों सड़क बनकर तैयार होंगे, जिससे लोगों को सुविधा मिलेगी।
वीरेंद्र कंवर ने कहा कि सड़क, बिजली, पानी व स्वास्थ्य सेवाओं का सुदृढ़ीकरण उनकी प्राथमिकता में हैं। इसीलिए कुटलैहड़ में जल शक्ति विभाग के माध्यम से पेयजल योजनाओं पर 150 करोड़ रुपए से अधिक धनराशि खर्च की जा रही है। उन्होंने कहा कि तप्पा धनेत के लिए 6.5 करोड़ रुपए की पेयजल परियोजना पर कार्य चल रहा है, जो बहुत जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा और यहां पर लोगों को भरपूर पानी उपलब्ध होगा।
एकीकृत ड्रग प्रिवेंशन नीति को स्वीकृति दी
वीरेंद्र कंवर ने कहा कि नशे को रोकने के लिए निदेशालय स्थापित करने वाला हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य बनने जा रहा है। कैबिनेट ने हिमाचल प्रदेश में नशे की बुराई को समाप्त करने के उद्देश्य से एकीकृत ड्रग प्रिवेंशन नीति को स्वीकृति दे दी है, जिसका मकसद नशीले पदार्थों की तस्करी, मादक द्रव्यों का दुरुपयोग, नशीले पदार्थों की खेती, उत्पादन और खपत की गंभीर समस्या को रोकना है।
इस दौरान ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने 4-4 लाख रुपए से भरमौत व करौड़ में बने महिला मंडल भवनों का शुभारंभ किया। साथ ही करौड़ में सत्संग घर से चंदेला आबादी तक 20 लाख से बनने वाले संपर्क मार्ग, अरलू कुंदों में 5 लाख से बनने वाले बैडमिंटन कोर्ट, अरलू कुंदों में 5 लाख रुपए की लागत से सराय से कांता देवी के घर तक बनने वाले लिंक रोड़ तथा चकसर में 5 लाख से बनने वाले सुमन के घर से स्कूल की ओर जाने वाले संपर्क मार्ग का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों के साथ-साथ अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एक तरफ मोदी की “गारंटी” दूसरी तरफ कांग्रेस का बर्बादी का “मॉडल”, कांग्रेस और इंडी स्वार्थी व अवसरवादी : मोदी

हमारे गिरिपार के हाटी समुदाय को भी आरक्षण नहीं दिया था 60 वर्ष तक कांग्रेस ने सोचा ही नहीं कि सामान्य वर्ग में भी गरीब होते हैं एएम नाथ। नाहन : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विनय कुमार ने किया ‘सुकुन वेबसाईट’ का शुभारंभ : प्रतिस्पर्धी युग में युवाओं को तनाव प्रबंधन पर जागरूक एवं शिक्षित करना समय की आवश्यकता – विनय कुमार

एएम नाथ। सोलन : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी युग में युवाओं को तनाव प्रबंधन पर जागरूक एवं शिक्षित करना समय की आवश्यकता है। इसके लिए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस एक बार फिर गलत ट्रैक पर : फंसते नजर आ रहे राहुल गांधी

नई दिल्ली : राजनीति के मैदान में राहुल गांधी को लगातार गलतियां करने वाले नेता के तौर पर जाना जाता है। कई बार तो राहुल गांधी जीता हुआ चुनाव भी हार जाते हैं। आरोप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2026 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, आयोजन स्थल को दिया जा रहा भव्य स्वरूप

हरोली मैदान रोड़ा को सजाने में जुटा प्रशासन, तैयारियों को मुकम्मल करने के लिए आपसी समन्वय से दे रहे व्यवस्थाओं को अंतिम रूप रोहित जसवाल।  ऊना, 8 अप्रैल। राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2026 को लेकर...
Translate »
error: Content is protected !!