गोविंद सागर तथा पोंग जलाशय की तर्ज पर विकसित होगा वोटिंग पॉइंट तलेरु : केवल सिंह पठानिया

by

एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश विधानसभा में उप मुख्य सचेतक एवं सामान्य विकास समिति के अध्यक्ष केवल सिंह पठानिया ने कहा कि चंबा जिला के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल डलहौजी के समीप स्थित वोटिंग पॉइंट तलेरु को गोविंद सागर तथा पोंग जलाशय की तर्ज पर वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों के लिए विकसित किया जाएगा।

वह आज वोटिंग पॉइंट तलेरु में विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे।
केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में राज्य सरकार प्रदेश के समान और संतुलित विकास को सुनिश्चित बना रही है। राज्य सरकार जल संसाधनों तथा विद्युत परियोजनाओं से प्रदेश की आर्थिकी को सशक्त बनाने के लिए आवश्यक कदम उठा रही है ।


उन्होंने बताया कि गत दोनों शिमला में हुई सामान्य विकास समिति की बैठक के दौरान चंबा जिला से संबंधित दो मद चर्चा में आए थे।
इनमें वर्ष 2022 के दौरान 4 करोड़ की धनराशि से निर्मित हुए हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के भलेई स्थित होटल का संचालन तथा वोटिंग पॉइंट तलेरु से संबंधित विषय शामिल थे।


उन्होंने कहा कि इन दोनों स्थलों का निरीक्षण करने के पश्चात अब आगामी बैठक में भलेई स्थित होटल का संचालन पर्यटन विकास निगम से करवाने तथा वोटिंग पॉइंट तलेरु को सोसाइटी मोड़ के माध्यम से गोविंद सागर तथा पोंग जलाशय की तर्ज पर शिकारा, क्रूज
इत्यादि सुविधाओं को विकसित करने के लिए प्रक्रिया शुरू की जाएगी। केवल सिंह पठानिया ने यह भी कहा कि तत्कालीन उपायुक्त देवेश गुप्ता द्वारा वोटिंग पॉइंट सोसाइटी के लिए तैयार किए गए समझौता ज्ञापन में सभी आवश्यक प्रावधानों को सुनिश्चित बनाया गया था जो किसी भी क्षेत्र में प्राकृतिक संसाधनों एवं स्थानीय लोगों के हित में आवश्यक रहते हैं ।


उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया को इससे पहले स्थानीय उप प्रधान सुभाष कुमार ने शाल-टोपी भेंट कर सम्मानित भी किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष भलेई माता मंदिर प्रबंधन कमेटी कमल ठाकुर, एसडीएम सलूनी चंद्रवीर सिंह, जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा, कृषि उपनिदेशक भूपेंद्र सिंह, परियोजना निदेशक आत्मा ओम प्रकाश साहित् वॉटर स्पोर्ट्स सोसाइटी के सदस्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

महिला उद्यमिता की ‘गरिमा’ बन 24 वर्षीय ईशा ने बढ़ाया जिला ऊना का मान

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जिला प्रशासन की अभिनव पहल है ‘गरिमा’ योजना ऊनाः जिला ऊना में महिला उद्यमिता के साथ-साथ बेटियों को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करने की सोच रखने वालों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर श्री बृजराज स्वामी मंदिर में उमड़ता है कृष्णभक्तों का सैलाब : प्रेम व आस्था के संगम के प्रतीक इस मंदिर का नूर जन्माष्टमी को छलक उठता है

राज्य स्तरीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर विशेष नूरपुर :सीमांत राज्य पंजाब के साथ पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राज मार्ग के प्रवेश द्वार से सटा नूरपुर शहर प्राचीन काल में धमड़ी नाम से जाना जाता था। बेगम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह करेंगे ज़िला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता- DC मनमोहन शर्मा

जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित सोलन  : उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने कहा कि हर वर्ष की भान्ति इस वर्ष भी ज़िला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी को सोलन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

3 जिलों के बदले डीसी : हिमाचल सरकार ने कई आईएएस अधिकारियों के तबादले और की नई तैनातियां

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई तैनातियां की हैं। कार्मिक विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार ये आदेश तुरंत प्रभाव...
Translate »
error: Content is protected !!