अगस्त और सितंबर में अभी और कितना बरसेंगे बादल? ..मौसम विभाग का आया बड़ा अपडेट… जानिए मानसून का ताजा हाल

by

एएम नाथ । शिमला/ चंडीगढ़ : भारत के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है। देश में मानसून ऋतु के दूसरे चरण (अगस्त और सितंबर) में सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी है।

आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के आसपास के इलाकों को छोड़कर देश के ज्यादातर हिस्सों में अगस्त में सामान्य बारिश होने का अनुमान है।
प्रदेश समेत कुछ राज्योंं में अचानक से आई बाढ़ : 
उन्होंने कहा कि सितंबर में बारिश सामान्य से अधिक होने का अनुमान है। देश में मानसून के पहले चरण यानी जून और जुलाई में सामान्य से अधिक बारिश हुई तथा विशेषकर हिमाचल प्रदेश समेत कुछ राज्यों में अचानक बाढ़ आई।
देश के इस हिस्से में सामान्य से अधिक बारिश का अनुमान
उन्होंने कहा, ‘भौगोलिक दृष्टि से देश के ज्यादातर भागों में सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान है। पूर्वोत्तर के कई भागों और पूर्वी भारत के समीपवर्ती क्षेत्रों के अलावा मध्य भारत के कुछ क्षेत्रों और प्रायद्वीपीय भारत के दक्षिण-पश्चिमी भागों में सामान्य से कम बारिश होने का अनुमान है।’
1 जून से 31 जुलाई तक 474.3 MM बारिश हुई :-
देश में एक जून से 31 जुलाई तक 474.3 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि सामान्य आंकड़ा 445.8 मिमी है। आईएमडी प्रमुख ने बताया कि इस दौरान देश में भारी बारिश की 624 और अत्याधिक बारिश की 76 घटनाएं दर्ज की गईं, जो पिछले पांच वर्षों में सबसे कम हैं। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा, ‘पूर्वोत्तर भारत में लगातार पांचवें साल सामान्य से कम बारिश हुई है। पिछले 30 सालों में इन राज्यों में बारिश की गतिविधियों में गिरावट दर्ज की गई है।’
भारत में मानसून कृषि क्षेत्र की रीढ़ : मई में आईएमडी ने अनुमान जताया था कि जून से सितंबर के दौरान भारत में दीर्घकालिक औसत 87 सेंटीमीटर बारिश के 106 प्रतिशत के बराबर बारिश हो सकती है। यह औसत पिछले 50 सालों पर आधारित है। 96 से 104 प्रतिशत के बीच की बारिश को सामान्य माना जाता है। भारत में मानसून कृषि क्षेत्र की रीढ़ है, जो लगभग 42 प्रतिशत आबादी की आजीविका का आधार है और देश की सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में 18.2 प्रतिशत का योगदान करता है। इसके अलावा, यह पीने के पानी और बिजली उत्पादन के लिए जलाशयों को भरने में भी अहम भूमि है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल पर भड़के संदीप दीक्षित – तुझे देश बचाने की नहीं, देश को तुझसे बचाने की जरूरत

नई दिल्ली  :  आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा था कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी पार्टी को बचाने के लिए लड़ रहे हैं, जबकि मेरी लड़ाई देश...
article-image
पंजाब

A Seminar and a street

Hoshiarpur /Daljeet Ajnoha /Dec.31 :  Today on the occasion of last day of 2024, as per the instructions of Sh. Rakesh Kumar, Distt. Youth Officer, Nehru Yuva Kendra Hoshiarpur, to create awareness about the...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज का बी.काम. पांचवें सेमेस्टर का परिणाम शानदार

गढ़शंकर,  3 फरवरी: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में चल रहे डिग्री कोर्स बी.काम पांचवें सेमेस्टर का परिणाम शानदार रहा है। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ अमनदीप हीरा ने बताया कि पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़...
हिमाचल प्रदेश

क्षय रोग एक समाजिक व आर्थिक खतरा है जिसको कोई भी सरकार एवं विभाग अकेले तब तक उन्मूलित नहीं कर सकते : डीसी राघव शर्मा

ऊना : बचत भवन ऊना में आज जिला स्तरीय विश्व क्षय रोग दिवस के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने की। उन्होंने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...
Translate »
error: Content is protected !!