आध्यात्मिक प्रवचन एवं हरि संकीर्तन का किया आयोजन

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : शिव शक्ति मंदिर,टिब्बा साहिब होशियारपुर में आध्यात्मिक प्रवचन एवं हरि संकीर्तन का आयोजन किया गया है। जिसमें दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से साध्वी सुश्री अंजली भारती जी ने उपस्थित भक्तजनों से प्रश्न किया कि मानव तन के माध्यम से कैसे प्रभु को जाना जाए एवं सत्य पथ की ओर कैसे अग्रसर हुआ जाए? उन्होनें समझाया कि मनुष्य के जीवन में संतों का संग होना चाहिए। जब महापुरुष हमारे जीवन में आते हैं तो हमें वास्तविक सत्य का ज्ञान करवाते हैं। मनुष्य को बताते हैं कि उसे यह मानव तन क्यों प्राप्त हुआ है। आज का मानव अपने लक्ष्य को तो भूल ही चुका है। वह अपने पूरे जीवन में केवल भौतिक जरुरतों व कामनाओं की पूर्ति के लिए प्रयासरत रहता है। भौतिक सम्पन्नता के बावजूद भी शाश्वत-शांति और आनन्द उसकी पकड़ से बाहर नजर आते हैं।
साध्वी जी ने आगे समझाया कि अगर आप जीवन में वास्तविक आनंद को, उत्साह व उमंग को प्राप्त करना चाहते हो तो परम सत्ता रुपी वृहद लक्ष्य को वरण करो। यह लक्ष्य आपके प्रत्येक कार्य, प्रत्येक कदम प्रत्येक विचार को ऐसा प्रवाह प्रदान करेगा जो न केवल तुम्हारे सांसारिक व आंतरिक जीवन में परिवर्तन की क्रांति लाएगा अपितु पूरे समाज को बदल डालेगा। यह लक्ष्य अर्थात् आत्म-बोध तथा ईश्वर का बोध केवल इस मानव शरीर में ही सम्भव है। इसलिए आज हमें अन्तर्जागरण के प्रयास में रत रहने की आवश्यकता है। यह तब होगा जब हम अपनी ऊर्जा को ईश्वर के साक्षात्कार की दिशा में मोड़ देंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दोआबा साहित्य सभा गढ़शंकर द्वारा कवि दरबार करवाया गया

गढ़शंकर। दोआबा साहित्य सभा गढ़शंकर के अध्यक्ष पवन शर्मा भमियां की अध्यक्षता में मेजर सिंह मौजी लाइब्रेरी गढ़शंकर में मातृभाषा पंजाबी को समर्पित और भ्रूण हत्या के खिलाफ कवि सम्मेलन करवाया गया। जिसमें बड़ी...
article-image
पंजाब

जाखड़ ने डीजीपी को लिखा पत्र : धार्मिक बेअदबी से जुड़ी वीडियो की फोरेंसिक जांच की मांग

चंडीगढ़। पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने डीजीपी को पत्र लिखकर एक वायरल हो रही वीडियो, जिसमें मुख्यमंत्री से मिलते-जुलते व्यक्ति को दिखाया जा रहा है, की फोरेंसिक जांच कराने की मांग...
article-image
पंजाब

स्टेट बैंक समुंदड़ा ने बीरमपुर स्कूल में पौधारोपण कर मनाया स्टेट बैंक का स्थापना दिवस

गढ़शंकर, 6 जुलाई: भारतीय स्टेट बैंक एडीबी शाखा समुंदड़ा ने सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल बीरमपुर में छायादार एवं सजावटी पौधे लगाकर अपने बैंक का स्थापना दिवस मनाया। शाखा प्रबंधक जसवीर सिंह ने कहा कि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

युवक की गोलियां मारकर हत्या : नकाबपोश युवक ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई और साथी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर हया फरार

गढ़शंकर, 28 मार्च : माहिलपुर शहर में चंडीगढ़ चौक पर एक बेकरी दुकान से समान लेने आये युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां चला कर हत्या कर दी और घटनास्थल से हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार होकर...
Translate »
error: Content is protected !!