दसूहा में बीकानेर स्वीट्स की दूसरी ब्रांच का भव्य उद्घाटन, MLA कर्मवीर सिंह घुम्मण ने की शिरकत

by

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : दसूहा के प्रतिष्ठित विजय मॉल सिटी सेंटर में बीकानेर स्वीट्स की दूसरी ब्रांच का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस शुभ अवसर पर दसूहा के विधायक सरदार कर्मवीर सिंह घुम्मण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।

समारोह में विशेष रूप से शामिल हुए मुकेश रंजन, मैनेजिंग डायरेक्टर एमआरसी इंफ्राकोन लिमिटेड, और विजय मॉल सिटी सेंटर दसूहा के मैनेजिंग डायरेक्टर विजय शर्मा। इसके साथ-साथ एम.सी. सोनू खालसा, मार्केट कमेटी दसूहा के प्रधान कंवलप्रीत सिंह, बीकानेर स्वीट्स दसूहा के प्रतिनिधि मनोहर राजपुरोहित, समाजसेवी व वरिष्ठ पत्रकार संजीव कुमार, मुकेश कुमार (लड्डू) सहित शहर के कई गणमान्य नागरिकों ने समारोह में भाग लेकर आयोजन को गौरव प्रदान किया।

इस मौके पर बीकानेर स्वीट्स के प्रबंधन की ओर से सभी मेहमानों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया और मिठाइयों की विभिन्न वैरायटी की झलक भी पेश की गई। कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने बीकानेर स्वीट्स की नई शाखा को शुभकामनाएं दीं और इसे शहर के लिए एक उत्कृष्ट व्यावसायिक पहल बताया।

मुख्य अतिथि सरदार कर्मवीर सिंह घुम्मण ने इस अवसर पर अपनी शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा, “बीकानेर स्वीट्स जैसी विश्वसनीय और लोकप्रिय मिठाई ब्रांड का विस्तार दसूहा जैसे शहर में होना बेहद सराहनीय है। यह न केवल व्यापारिक दृष्टिकोण से बल्कि स्थानीय रोज़गार के अवसर बढ़ाने की दिशा में भी एक अहम कदम है। मैं बीकानेर स्वीट्स की टीम को दिल से बधाई देता हूँ और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।”

स्थानीय नागरिकों ने भी नए स्टोर के खुलने पर प्रसन्नता व्यक्त की और इसे स्वाद व गुणवत्ता के नए मानक के रूप में देखा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ सीजन-4 के लिए पंजीकरण करवाए खिलाड़ी: डिप्टी कमिश्नर

– ब्लॉक स्तर की खेलें 7 से 12 सितंबर और जिला स्तर की प्रतियोगिताएं 20 से 26 सितंबर तक होंगी आयोजित होशियारपुर, 3 सितंबर: पंजाब सरकार के खेल विभाग और जिला प्रशासन की ओर...
article-image
पंजाब

लोक मिलनी के दौरान डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान किया : अधिकारियों को समस्याओ के समाधान दिए निर्देश

गढ़शंकर, 5 जून : पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी द्वारा शेर-ए-पंजाब मैरिज पैलेस, गांव पदराणा में एक विशेष लोक मिलनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों...
article-image
पंजाब

दिल्ली में कितने मुसलमान बने विधायक : पिछली बार से कम या ज्यादा

साल 2020 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनावों में कुल 5 मुस्लिम विधायक जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। इनमें पांचों विधायक आम आदमी पार्टी के टिकट पर जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। 2020 के विधानसभा चुनावों में...
article-image
पंजाब

वोट की राजनीति और मुफ़्त योजनाओं ने पंजाब को किया कंगाल : संजीव कुमार

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : सीनियर पत्रकार एवं समाजसेवी संजीव कुमार ने पंजाब की बिगड़ती वित्तीय स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि वोट बैंक की राजनीति और बिना सोचे-समझे लागू की गई...
Translate »
error: Content is protected !!