अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 33 साल के युवक की मौत

by

गढ़शंकर – अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई जिसके चलते थाना गढ़शंकर में मामला दर्ज किया गया । एसआई राकेश कुमार ने बताया कि गांव टूटोमाजरा के रविंदर सिंह द्वारा दर्ज बयान के अनुसार उसका भाई हरविंदर सिंह(33) मोबइल रिपेयर का काम करता था । वह काम से वापस घर नहीं लौटा तो उसने उसको फ़ोन किया लेकिन फ़ोन की घन्टी बज रही थी लेकिन कोई फ़ोन नहीं उठाया । इस दौरान उसने अपने भाई की तलाश करते हुए वह गांव पदराणा के पास पहुचा तो वहा सड़क के किनारे उसके भाई का शव पड़ा मिला।जिसके सिर पर चोट के निशान थे जिससे पता चलता था के कोई अज्ञात वाहन ने उसके भाई को अपनी चपेट में ले लिया जिसके चलते उसके भाई की मौत हो गई । पुलिस ने बताया कि रविंदर सिंह के बयान दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया । एसआई राकेश कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा शव को उसके परिजनो के हवाले कर अगली क़ानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मिशन प्रहार के तहत 1275 छापे मारे, 3,700 के करीब लोग गिरफ्तार ,1,700 व्यक्तियों को किया डिटेन : डीजीपी गौरव यादव

गुरदासपुर :  पंजाब में संगठित अपराध और गैंगस्टरों के खिलाफ चल रही कार्रवाई को लेकर डीजीपी पंजाब ने बटाला में उच्चस्तरीय बैठक की। इस बैठक में पंजाब के कई जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक...
article-image
पंजाब

Punjab SC Commission Chairman Reviews

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha /Nov.1 : Punjab State Scheduled Castes Commission Chairman Jasvir Singh Garhi conducted an extensive tour of various areas in the Garhshankar constituency to assess ground-level implementation of government welfare schemes and address...
article-image
पंजाब , समाचार

शराब के शौकीनों के लिए गर्मी में राहत : अंग्रेजी शराब और बीयर के रेट एक जुलाई से होंगे कम

चंडीगढ़ : शराब पीने वालों के लिए अच्छी खबर है। पंजाब में अब हरियाणा से भी सस्ती शराब मिलने जा रही है। यहां तक कि पियक्कड़ों के लिए बीयर भी चंडीगढ़ से कम दामों...
article-image
पंजाब

पंजाब डिजिटल टिकटिंग लॉन्च के साथ नकदी-रहित : तकनीक-आधारित सार्वजनिक परिवहन की ओर कदम

चंडीगढ़ : आधुनिक और नागरिक-केंद्रित प्रशासन की दिशा में अपने निर्णायक कदम जारी रखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने सरकारी बस सेवाओं में डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीनों की...
Translate »
error: Content is protected !!