22 वर्षीय चालक की दर्दनाक मौत : चम्बा-होली मार्ग पर ज्यूरा माता मंदिर के पास बोलेरो गाड़ी रावी में गिरी

by

एएम नाथ। चम्बा : चम्बा-होली मार्ग पर ज्यूरा माता मंदिर के पास शुक्रवार देर रात एक बोलेरो (HP 01C 3737) रावी नदी में जा गिरी। इस हादसे में 22 वर्षीय चालक सुनील कुमार पुत्र किश़ो राम निवासी कुठेड ग्राम पंचायत किलोड (लिल्ह) की दर्दनाक मौत हो गई। ये बोलरो गाड़ी विद्युत परियोजना में किराए पर लगी हुई थी।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार उक्त गाड़ी चालक प्रोजेक्ट वालों की शिफ्ट छोड़कर वापस ज्यूरा की तरफ जा रहा था। अचानक ज्यूरा मंदिर के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी और रावी नदी में समा गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर लापता चालक को ढूंढना शुरू किया। फायर ब्रिगेड स्थानीय लोग व पुलिस वालों ने करीब 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लापता चालक का शव रावी नदी से बरामद किया। काफी अंधेरा होने के चलते चालक को ढूंढने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पुलिस की टीम द्वारा चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भरमौर ले जाया गया है जहां मृतक का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों के सुपर्द कर दिया जाएगा। पुलिस छानबीन में जुट गई है कि किस कारण ये हादसा पेश आया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चालक समेत तीन की मौत : कांगड़ा के हरसर में चढ़ाई चढ़ते पलटा बजरी से भरा ट्रैक्टर

एएम नाथ।  जवाली :  पुलिस थाना जवाली के तहत गांव चादर (हरसर) में चढ़ाई में बजरी से भरा ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में चालक समेत तीन युवाओं की मौत हो गई। वीरवार सुबह यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

इंटरनेट पर दोस्ती फिर शादी : वियतनाम की युवती ने हिमाचल के युवक से रचाई हिंदू रीति-रिवाज से शादी

एएम नाथ । कांगड़ा : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के युबक की इंटरनेट पर शुरू हुई दोस्ती ने सात समंदर पार के दो लोगों को शादी के बंधन में बांध दिया। वियतनाम की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा में बिजेंद्र सिंह मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट : दीपक की धुआंधार बल्लेबाजी से हर कोई कायल, 75 गेंद में 146 रन की नाबाद पारी खेली

जालपा इलैवन ने दीपक की नाबाद पारी से कोलका इलैवन को हराया चम्बा : आईसीसी वर्ल्ड कप मे आस्ट्रेलिया से हार के बाद भी भारतीयों मे क्रिकेट का रोमांच खत्म नही हुआ है। जहाँ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वर्तमान सरकार ने प्रदेश को शिक्षा के राष्ट्रीय सूचकांक में 5वें स्थान पर पहुंचाया : किशोरी लाल

पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पपरोला में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित एएम नाथ।  बैजनाथ, 21 नवंबर : पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पपरोला में आज वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह...
Translate »
error: Content is protected !!