भटियात में ही नहीं बल्कि प्रदेश भर में कुलदीप सिंह पठानिया बहुत बेहतर काम कर रहे : ब्लाक कांग्रेस

by

उम्र के इस दौर में आकर ऐसा व्यवहार होना सामान्य

भरमौरी साहब पार्टी के कद्दवर नेता रहे हैं ऐसे में उनकी बौखलाहट स्वाभाविक

भटियात में उनका खुद चुनाव लड़ने वाला बयान बेहद बचकाना और हास्य भरा

गद्दी समुदाय पठानिया साहब के लिए दिन-रात एक करके कार्य कर रहा

एएम नाथ। चम्बा : भटियात कांग्रेस कमेटी ने रविवार को एक बैठक का आयोजन कर गत दिवस पूर्व वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी के बयान की निंदा की। भटियात ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष विजय कंवर ने कहा कि उम्र के इस दौर में आकर ऐसा व्यवहार होना सामान्य है। भरमौरी साहब पार्टी के कद्दवर नेता रहे हैं ऐसे में उनकी बौखलाहट स्वाभाविक है।
भटियात में उनका खुद चुनाव लड़ने वाला बयान बेहद बचकाना और हास्य भरा है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है भटियात में ही नहीं बल्कि प्रदेश भर में कुलदीप सिंह पठानिया साहब बहुत बेहतर काम कर रहे हैं और भटियात सशक्त हाथों में सुरक्षित हैं।
अपने बयान में भरमौरी साहब ने कहा है कि भटियात के बहुत से लोग उनके संपर्क में हैं जो उन पर भटियात से चुनाव लड़ने का दबाव बना रहे हैं। यह मेरे साथ जो लोग खड़े हैं वह भटियात के मतदाता हैं और गद्दी समुदाय से संबंध रखते हैं जो श्रीमान पठानिया साहब के लिए दिन-रात एक करके कार्य करते आए हैं।
कांग्रेस पार्टी का पूरा संगठन कुलदीप सिंह पठानिया जी के साथ हैं।
भरमौरी साहब अपनी राजनीति के चक्कर में गद्दियों के नाम का इस्तेमाल कर उन्हें बदनाम कर रहे हैं मुझे लगता है भरमोरी साहब को भटियात के गद्दीयों से माफी मांगनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि भरमौरी साहब को अपने बचकाने और बेहूदा बयान के लिए गद्दी समुदाय और कांग्रेस पार्टी से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। एस मौके पर नगर पंचायत के उपाध्यक्ष सुरेंद्र चाढक, महिला ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष के साथ संजय व अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।

इस दौरान  अजय सिंह डायरेक्टर वूल फेडरेशन, सुरेंद्र सिंह चाडक अध्यक्ष एसटी सेल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष शालू, संजय कपूर उपाध्यक्ष एसटी सेल, कुलदीप मिन्हास उपाध्यक्ष, अनूप महासचिव, किशोरी सचिव, मोहिंद्र शर्मा सचिव और अन्य मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएम ने आपदा प्रभावितों से एक करोड़ का वादा कर एक पैसा नहीं दिया : जयराम ठाकुर

विधायक निधि से पैसे देने के बाद भी नहीं शुरू हुआ काम,  सरकार के वरिष्ठ मंत्री द्वारा राज्यपाल पर टिप्पड़ी करना दुर्भाग्यपूर्ण एएम नाथ। शिमला :    नेता प्रतिपक्ष ने शिमला से जारी बयान...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ब्रेन ट्यूमर सभी कैंसरों का लगभग 2% – ब्रेन ट्यूमर हर उम्र में हो सकता : डॉ. प्रदीप शर्मा

होशियारपुर, 8 जून: “ब्रेन ट्यूमर सभी कैंसरों का लगभग 2% है। दुनिया भर में हर दिन ब्रेन ट्यूमर के लगभग 500 नए मामलों का निदान किया जाता है और उनमें से अधिकांश वंशानुगत नहीं...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

IAS अफसर घूंघट डालकर मरीज बनकर पहुंची अस्पताल : जब परिचय दिया तो वहां पर मौजूद डॉक्टर और स्टॉफ में हड़कंप मच गया

फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश) :   अफसर औचक निरीक्षण करने के लिए गोपनीत तरीके से मौके पर पहुंच जाए,अभी तक आपने फिल्मों में ही देखा होगा। लेकिन उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में ऐसा रियल में हुआ...
हिमाचल प्रदेश

नगर निगम वार्डों के पुनर्सीमांकन हेतु प्राप्त दावे एवं आपत्तियों की सुनवाई 19 फरवरी को बचत भवन शिमला में वार्डवार

शिमला, 17 फरवरी : अतिरिक्त उपायुक्त शिमला शिवम प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम शिमला में वार्डों के पुनर्सीमांकन हेतु 17 फरवरी, 2022 को सायं 5 बजे तक दावे एवं...
Translate »
error: Content is protected !!