ट्रक पलटा कालोहा में : बुजुर्ग महिला भी आई चपेट में और दोनों की दर्दनाक मौत

by

एएम नाथ :देहरा। जालंधर-नादौन राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग तीन पर जिला कांगड़ा के कलोहा में सोमवार सुबह टाइलों से भरा ट्रक पलट गया। हादसे में सुबह की सैर के लिए निकली एक बुजुर्ग महिला भी इसकी चपेट में आ गई।।                    हादसा काफी खतरनाक था व ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही सैर पर निकली स्थानीय बुजुर्ग महिला की भी ट्रक की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। करीब दो घंटे बाद हाइड्रा क्रेन की मदद से ट्रक को सीधा कर चालक का शव निकाला जा सका। ड्राइवर केबिन में बुरी तरह से फंस गया था। जिसे कड़ी मशक्कत के बाद निकाला जा सका। बुजुर्ग महिला की भी मौके पर ही मौत हो गई।

रक्कड़ थाना प्रभारी संदीप पटियाल ने बताया कि हादसा सुबह करीब छह बजे हुआ। ट्रक राजस्थान से टाइल आदि लेकर नादौन की तरफ जा रहा था। इसी बीच कालोहा चौक से कुछ आगे सड़क किनारे पलट गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शहीद भगत सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा राजू ब्रदर्स यूके के सहयोग से जरूरतमंदों की मदद 

गढ़शंकर, 31 जनवरी: शहीद भगत सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा राजू ब्रदर्स वेलफेयर सोसाइटी यूके पंजाब के विशेष सहयोग से आज शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह के स्मारक पर हैप्पी साधोवाल की मौजूदगी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*खेल और शिक्षा के उत्थान को लेकर प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध: प्रो. चन्द्र कुमार*

*कृषि मंत्री ने की अंडर-14 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ* एएम नाथ। ज्वाली, 11 अक्तूबर :  कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुगलाड़ा में अंडर-14...
article-image
पंजाब

आप-कांग्रेस मेयर उम्मीदवार की याचिका पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

चंडीगढ़ : पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा चंडीगढ़ नगर निगम के नतीजों पर रोक लगाने से के इनकार के खिलाफ इंडिया ब्लॉक के मेयर पद के उम्मीदवार कुलदीप कुमार की याचिका पर सुप्रीम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विज्ञान ज्योति गर्ल्स ने किया एनआईटी का दौरा

एएम नाथ। हमीरपुर 21 अगस्त। विज्ञान ज्योति योजना में पंजीकृत छात्राओं ने बुधवार को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर का दौरा किया। जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी में जीव विज्ञान की पीजीटी एवं विज्ञान ज्योति...
Translate »
error: Content is protected !!