नशा तस्कर ने पुलिसकर्मी की पिस्तौल छीन चलाई गोली….जवाबी फायर में हुआ जख्मी

by

अमृतसर। छेहरटा के वडाली गुरु इलाके में हेरोइन बरामदगी के लिए तस्कर को साथ लेकर पहुंची पुलिस पार्टी पर आरोपित ने गोली चला दी। वारदात को अंजाम देने के लिए लक्की ने एएसआई जयबीर सिंह का सर्विस पिस्तौल छीन लिया और गोलियां चला दी।

जवाबी फायर में पुलिस ने आरोपित लक्की के बाएं पैर पर गोली मारकर उसे जख्मी कर दिया।

मौके पर पहुंचे पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि घायल तस्कर को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। सीपी ने बताया कि पुलिस ने युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत विभाग नशा तस्करों को लगाम कस रहा है।

इसी कड़ी के तहत थाना छेहरटा की पुलिस ने तीन किलो और 154 ग्राम हेरोइन सप्लाई करने जा रहे भल्ला कॉलोनी निवासी लक्की (19) और काले गांव की गली गोबर वाली निवासी निर्मल सिंह उर्फ सूर्या (22) को गिरप्तार किया था। पूछताछ में सामने आया था कि निर्मल के खिलाफ थाना छेहरटा में साल 2023 में लूटपाट और साल 2024 में चोरी का मामला दर्ज हुआ था।

लक्की के खिलाफ मकबूलपुरा थाने में असलहा एक्ट का केस दर्ज है। इस धरपकड़ के दौरान आरोपितों का तीसरा साथी माणिक पुलिस को गच्चा देकर फरार हो गया था।

पूछताछ में लक्की ने स्वीकार किया था कि उसने वडाली गुरु में हेरोइन की खेप छिपाकर रखी है। इसी आधार पर पुलिस लक्की को लेकर हेरोइन बरामद करने पहुंच गई। जैसे ही लक्की को उसके बताए ठिकाने पर ले जाकर पुलिस वाहन से बाहर निकाला गया तो उसने एएसआई जयबीर सिंह का पिस्तौल छीन लिया।

देखते ही देखते उसने गोलियां चलानी शुरू कर दी। पुलिस पार्टी ने किसी तरह अपना बचाव किया। मौके पर मौजूद एएसआई लखविंदर पाल सिंह ने आरोपित पर अपनी पिस्तौल से गोली चलाकर उसे जख्मी कर दिया। जैसे ही लक्की जमीन पर गिरा उसे घेर लिया गया। उसके हाथ में पकड़ी पिस्तौल भी छीन ली गई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एक करोड़ व सरकारी नौकरी : मुख्य मंत्री की ओर से शहीद सूबेदार हरदीप सिंह के परिवार के लिए की घोषणा

चंडीगढ़, : पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान ने शहीद सूबेदार हरदीप सिंह के परिवार के लिए एक करोड़ रुपए की एक्स-ग्रेशिया व एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की जो शुक्रवार...
article-image
पंजाब

होशियारपुर के नए एसएसपी सरताज सिंह चाहल

होशियारपुर ।  पंजाबी सरकार दुआरा जारी पुलिस एसएसपी के तबादलो के तहत सरताज सिंह एसएसपी फतेहगढ़ साहिब  का तबादला होशियारपुर कर दिया गया। लिहाजा जिला होशियारपुर के अब सरताज सिंह होंगे एसएसपी। Share     
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में अभिभावक शिक्षक एसोसिएशन के पदाधिकारियों का चुनाव

गढ़शंकर, 28 नवम्बर: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन में चल रहे बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में अभिभावक शिक्षक संघ की आम बैठक बुलाई गई। इस अवसर पर प्राचार्य डाॅ. अमनदीप हीरा...
article-image
पंजाब

खन्ना में पुलिस-सिफारिश के दो और ऑडियो वायरल : DSP के नाम का हवाला देकर गाड़ी छुड़ाने की कोशिश का दावा

स्क्रैप कारोबारी की पुलिस अधिकारियों से बातचीत बताई जा रही रिकॉर्डिंग सामने आई; DSP अश्विनी कुमार बोले- कोई हमारा नाम ले ले तो इससे संबंध नहीं हो जाता खन्ना, 2 अक्तूबर: पंजाब में पुलिस...
Translate »
error: Content is protected !!