ट्रांसमिशन लाइन फाल्ट डिटेक्टर विधुत के क्षेत्र में ला सकता है बड़ी क्रांति : खन्ना

by

इलेक्ट्रिकल इंजिनीरिंग के विद्यार्थियों द्वारा ईजाद टी.एल.एफ.डी. के बारे में खन्ना ने दी केंद्रीय विधुत मंत्री मनोहर लाल खट्टर को जानकारी, मान्यता के लिए किया आग्रह
नई दिल्ली । पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने केंद्रीय विधुत मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भेंट कर उन्हें इलेक्ट्रिकल इंजिनीरिंग के विद्यार्थियों द्वारा ईजाद किये गए ट्रांसमिशन लाइन फाल्ट डिटेक्टर के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
इस मौके खन्ना ने मनोहर लाल खट्टर को बताया की ट्रांसमिशन लाइन फाल्ट डिटेक्टर विधुत के क्षेत्र में क्रांति ला सकता है। खन्ना ने बताया कि यह उपकरण ट्रांसमिशन लाइनो में बिजली प्रणाली के सुचारु प्रवाह के लिए उपयोगी है। यह उपकरण विधुत लाइनों में दोष पहचान, बिजली हानि, विश्वसनीयता, ट्रांसमिशन लाइनों में सटीक खराबी का पता सेंसरों जैसे स्मोक डिटेक्टर, फ्लेम डिटेक्टर, स्पार्क डिटेक्टर और यूवी डिटेक्टर के माध्यम से पता लगा सकता है जिससे मानव परिश्रम काम होगा और समय और पैसे की भी बचत होगी। इस मौके खन्ना ने विधुत मंत्री को इस उपकरण को मान्यता देने और इसे विधुत के क्षेत्र में इस्तेमाल करने का भी आग्रह किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

किसान मांगों को लेकर आंदोलन का ऐलान, कल : 7 सितंबर को एसडीएम कार्यालय गढ़शंकर के समक्ष धरना

गढ़शंकर। कुल हिन्द किसान सभा के राज्यव्यापी आह्वान पर 1 से 6 सितंबर तक गांवों में किसान मांगों को लेकर बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज गांव रामपुर बिलड़ौ में...
article-image
पंजाब

देश में फिर होगा बड़ा किसान आंदोलन – मोदी सरकार कलयुगी प्रोफेशनल सरकार : राकेश टिकैत का ऐलान

खनौरी बार्डर : पंजाब-हरियाणा के खनौरी बार्डर पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का मरणाव्रत आज  अठारहवें दिन भी जारी रहा। उनकी सेहत की जानकारी लेने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा के नेता राकेश...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव घुमारवीं में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां आयोजित

एएम नाथ।  घुमारवीं (बिलासपुर), 07 अप्रैल : राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव घुमारवीं-2026 के अंतर्गत आज तीसरे दिन वरिष्ठ नागरिकों के लिए विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिनमें म्यूजिकल चेयर रेस और पंजा लड़ाना...
article-image
पंजाब

भगवान परशुराम जी के जन्मस्थान रकासन में राज्यस्तरीय समारोह की तैयारियां जोरों पर

गढ़शंकर : भगवान विष्णु जी के 6वें अवतार भगवान परशुराम जी के जन्मस्थान गांव रकासन में उनके जन्मोत्सव संबंधी 29 मई को करवाए जा रहे राज्यस्तरीय समारोह के लिए ब्राह्मण समाज की तैयारियां जोरों...
Translate »
error: Content is protected !!