रजिस्ट्री लिखने के नए फॉर्मेट को लागू कर दिया : रजिस्ट्री के कागज में उर्दू और फारसी के शब्दों को हटाकर आम बोल-चाल की भाषा को शामिल करने का फैसला

by

चंडीगढ़ :   जमीन की रजिस्ट्री कराते समय इसमे इस्तेमाल की जाने वाली भाषा आम लोगों को समझ नहीं आती है, जिसकी वजह से यह काफी मुश्किल काम हो जाता है। लेकिन पंजाब सरकार ने इस मुश्किल को आसान करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश की सरकार ने रजिस्ट्री के कागज में उर्दू और फारसी के शब्दों को हटाकर आम बोल-चाल की भाषा को शामिल कनरे का फैसला लिया है। इन मुश्किल शब्दों की जगह आम बोलचाल वाले पंजाबी शब्दों को शामिल किया जाएगा। जिससे क्रेता, विक्रेता, गवाह और अधिकारियों को इसे समझने में आसानी हो।

मंत्री बह्म शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस समस्या को गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि इस कदम से लोगों को काफी आसानी होगी। आसान भाषा में विवरण से हर किसी को आसानी होगी। क्रेता, विक्रेता को सरल भाषा में चीजें समझ आएंगी। रजिस्ट्री लिखने वाले की पूरी जानकारी इसमे दर्ज होगी, उसका लाइसेंस नंबर भी इसमे दर्ज होगा।

रजिस्ट्री लिखने के नए फॉर्मेट को लागू कर दिया गया है। इसके बाद पंजाब की हर हर तहसील में इस नए फॉर्मेट में ही रजिस्ट्री होगी। नए फॉर्मेट में ही रेवेन्यू अधिकारियों के सामने रजिस्ट्री के कागज पेश किए जा रहे हैं।

रजिस्ट्री के फॉर्मेट में प्रॉपर्टी की दिशाएं, पैमाइश, आदि दर्ज होगी। साथ ही रजिस्ट्री से पहले और बाद में कितना बकाया है वह भी स्पष्ट तौर पर दर्ज होगा। पहले यह जानकारी दर्ज नहीं होने की वजह से काफी दिक्कतें होती थी। लेकिन अब नए फॉर्मेट में इन जानकारियों के आने के बाद लोगों को काफी सहूलियत हो रही है।

सब रजिसट्रार जसकरणजीत सिंह ने बताया कि फॉर्मेट में जो कमियां हैं उसको लेकर विभाग के स्तर पर सरकार को लिखित जानकारी दी गई है और सरकार की ओर से इसे मंजूरी देने का काम जारी रखा जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रवासी मजदूरों में हुई बहस , फिर कर डाली हत्या : दोस्त इकटठे बैठकर पी रहे थे शराब, मामूली बहस से हाथोपाई और फिर दातर से हमला कर घायल कर जलती आग में फेंका, जलने से हुई मौत

गढ़शंकर । गांव चक्क हाजीपुर में प्रवासी मजदूरों के शराब पीते समय हुए झगड़ में एक प्रवासी मजदूर ने अपने दोस्त को दातर से हमला कर घायल करने के बाद जलती आग में फेंक...
article-image
पंजाब

श्री भगवान परशुराम सेना की एवं शिवसेना हिंदोस्तान द्वारा पटेल हॉस्पिटल, जालंधर के सहयोग से स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत

फ्री मेडिकल कैंप पंज पिपली मंदिर, बहादुरपुर में 11-11-2025 दिन मंगलवार प्रातः 9:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक लगाया जा रहा है । होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा :  परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष शर्मा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शिकारी देवी मंदिर : पांडवों ने की थी स्थापना, आज तक कोई नहीं बनवा सका छत

एएम नाथ । मंडी : भारत को मंदिरों की भूमि कहा जाता है। यहां कई अलौकिक और अनोखे मंदिर मौजूद हैं, जिनकी अपनी खासियत और महत्व है। उन्हीं में से एक मंदिर देवताओं की...
article-image
पंजाब

मजदूर दिवस के अवसर पर खालसा कॉलेज माहिलपुर में दर्जा चार कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज माहिलपुर में कार्यरत दर्जा चार कर्मचारियों को विशेष रूप से सम्मानित करके मजदूर दिवस मनाया गया। इस सम्मान समारोह के अवसर पर कॉलेज के प्रिंसिपल...
Translate »
error: Content is protected !!