खालसा कॉलेज में विरासत मेले का आयोजन : छात्राओं की सेविया बनाने, मेहंदी और  पेंटिंग प्रतियोगिताएँ भी की आयोजित

by

गढ़शंकर।  शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन में संचालित बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज, गढ़शंकर में कॉलेज के महिला प्रकोष्ठ द्वारा सावन माह को समर्पित विरासत मेले का आयोजन किया गया। मेले के दौरान छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। सुहाग, घोड़िया आदि लोकगीतों के साथ-साथ छात्राओं ने गिद्दा भी खूबसूरती से प्रस्तुत किया। छात्राओं द्वारा सेविया बनाने , मेहंदी और  पेंटिंग प्रतियोगिताएँ भी आयोजित की गईं।  जिनमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पुरस्कार प्राप्त किए। प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा ने छात्राओं को अपनी विरासत से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विरासत मेले के आयोजन के लिए डॉ. जानकी अग्रवाल और महिला प्रकोष्ठ के समस्त स्टाफ की प्रशंसा की और छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की। इस अवसर पर मंच संचालन की जिम्मेदारी डॉ. कंवलजीत कौर और छात्राओं ने बखूबी निभाई। इस अवसर पर प्रो. लखविंदरजीत कौर, डॉ. मनबीर कौर, प्रो. रितु सिंह, डॉ. अरविंदर कौर, डॉ. हरविंदर कौर और समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। छात्रों और कर्मचारियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी और मेले के विरासती रंग ने समारोह को यादगार बना दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एक शिक्षण संस्थान से सेवानिवृत साथियों की बैठक आयोजित

गढ़शंकर , 15 दिसंबर –  प्रवासी भारतीय इंद्रजीत सिंह के प्रयासों से गढ़शंकर में आयोजित हुई। इस बैठक में पिछले लंबे समय तक सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर में सेवाएं प्रदान करने के उपरांत सेवानिवृत...
article-image
पंजाब

जिले के ब्लैक स्पाट का निरीक्षण कर जल्द कार्रवाई के डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों को दिए निर्देश

ट्रैफिक, यातायात व स्कूल शिक्षा विभाग को एन.जी.ओज के साथ मिलकर जागरुकता रैली व सैमीनार करने की भी दी हिदायत होशियारपुर, 15 जनवरी: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल की ओर से आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स...
article-image
पंजाब

पंजाब के दर्द, खोखले वादों और उपेक्षित स्कूलों को लेकर अमृता वड़िंग का आप सरकार पर तीखा हमला

आप के बड़े-बड़े दावों के उलट पंजाब अनदेखी का शिकार: कांग्रेस लुधियाना, 14 जुलाई: सतलुज फिल्म को लेकर चल रहे विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमृता वड़िंग ने कहा है कि...
article-image
पंजाब

किसानों को चंडीगढ़ में घुसने से रोकने के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने मोहाली से सटा बॉर्डर सील

चंडीगढ़ : संयुक्त किसान मोर्चा  की अगुआई में किसानों ने मोहाली से चंडीगढ़ कूच शुरू कर दिया है। किसान पैदल ही चंडीगढ़ की तरफ बढ़ रहे हैं। उन्होंने मोहाली पुलिस का लगाया पहला बैरिकेड...
Translate »
error: Content is protected !!