मॉडल और पिंक समेत 1,563 पोलिंग बूथों पर किए जाएँ पुख्ता प्रबंध, डिस्पैच सैंटरों पर पोलिंग पार्टियों के लिए सुविधाएं सुनिश्चित बनाने की हिदायत

by

होशियारपुर, 16 फरवरी:
डिप्टी कमिशनर-कम-जि़ला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अपनीत रियात ने आज जि़ला प्रशासनिक कॉम्पलैक्स में 7 विधानसभा हलकों के रिटर्निंग अफसरों और सैक्टर अफसरों के अलावा डी.एस.पीज़ के साथ मीटिंग की, जिस दौरान उन्होंने मतदान से पहले और बाद में किए जाने वाले प्रबंधों का जायज़ा लिया। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मतदान की प्रक्रिया को सुचारू ढंग से पूरा करने के लिए पूरी गंभीरता और तनदेही से ड्यूटी निभाई जाए।
श्रीमती रियात ने कहा कि मॉडल पोलिंग बूथों, पिंक बूथों (महिलाओं के लिए) समेत जि़ले के 1,563 बूथों पर पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित बनाए जाएँ, जिससे पंजाब विधानसभा चुनाव-2022 की 20 फरवरी को हो रहे मतदान को सुचारू ढंग से पूरा किया जा सके। उन्होंने रिटर्निंग अफसरों और सैक्टर अफसरों को हिदायत देते हुए कहा कि 19 फरवरी को पोलिंग पार्टियाँ डिस्पैच सैंटरों से रवाना की जानी हैं, इसलिए इन सैंटरों में पोलिंग पार्टियों के लिए सुविधाएं सुनिश्चित बनाई जाएँ। उन्होंने कहा कि मतदान की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए रवाना होने वाली इन पोलिंग पार्टियों को किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े। उन्होंने जि़ला पुलिस को निर्देश देते हुए कहा कि पोलिंग पार्टियाँ और ई.वी.एम्ज़ की सुरक्षा के लिए कर्मचारी भी तैनात किए जाएँ। उन्होंने कहा कि पोलिंग पार्टियाँ रवाना करने के दौरान भीड़ जैसा माहौल न हो और सैंटरों पर प्रशिक्षण का काउन्टर भी स्थापित किया जाए, जिससे मौके पर ही पोलिंग पार्टियों के संदेह को दूर किया जा सके।
जि़ला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि पोलिंग पार्टियों के बूथों पर पहुँचने के उपरांत सम्बन्धित सैक्टर अफ़सर पोलिंग बूथों का दौरा करके 19 फरवरी की रात को किए प्रबंधों का जायज़ा लेना सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने कहा कि 18, 19 और 20 फरवरी को माननीय भारत निर्वाचन आयोग को भेजी जाने वाली विभिन्न रिपोर्टें समय पर पूरी गंभीरता के साथ भेजी जाएँ। उन्होंने कहा कि मतदान की प्रक्रिया ख़त्म होने के उपरांत 21 फरवरी को ऑब्जऱवरों की तरफ से पड़ताल भी की जाएगी। इस मौके पर विधानसभा हलका शामचुरासी के रिटर्निंग अफ़सर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) श्री हिमांशु जैन, चब्बेवाल के रिटर्निंग अफ़सर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) सन्दीप सिंह, उड़मुड़ के रिटर्निंग अफ़सर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) दरबारा सिंह, दसूहा के रिटर्निंग अफ़सर एस.डी.एम. रणदीप सिंह, मुकेरियाँ के रिटर्निंग अफ़सर एस.डी.एम. कंवलजीत सिंह, रिटर्निंग अफ़सर होशियारपुर एस.डी.एम. श्री शिव राज सिंह बल, रिटर्निंग अफ़सर गढ़शंकर एस.डी.एम. श्री अरविन्द कुमार, जि़ला राजस्व अधिकारी अमन पाल सिंह, तहसीलदार चुनाव हरमिन्दर सिंह, चुनाव कानूनगो दीपक कुमार के अलावा अन्य विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बस सरहिंद नहर में गिरी : पांच लोगों की मौत, 10 से अधिक घायल

मुक्तसर : कोटकपुरा रोड पर गांव झबेलवाली के पास एक निजी कंपनी की बस सरहिंद नहर में जा गिरी। पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा गया है। हादसे में पांच लोगों की मौत की...
article-image
पंजाब

महापरिनिर्वाण दिवस के मौके पर कांग्रेस ने डॉ. बी. आर. अम्बेडकर को अर्पित किए श्रद्धासुमन

लुधियाना, 6 दिसंबर: संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर सराभा नगर में आयोजित समागम के दौरान कांग्रेस पार्टी की ओर से उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए। इस मौके...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

5 हत्याओं के संबंध में 6 गिरफ्तार : मोरांवाली हत्याकांड , रोड़मजारा में खेतों में गोली मार कर किए मर्डर और टांडा में महिला की हत्या के मामले में एसएसपी लांबा ने किया खुलासा

होशियारपुर। जिला पुलिस ने एक ही दिन में तीन मामलों में हुई पांच हत्याओं की वारदातों के संबंध में छह आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। इनमें से एक मामले में आरोपी...
पंजाब

बाला जी की भव्य चौंकी 7 नंबबर को : इंटरनेशनल गायक गौतम जालंधरी और अजय माही बाला जी का गुणगान करेंगे

होशियारपुर, 6 नवंबर : श्री राम के दुलारे हनुमान दल हरि नगर वालों की बैठक प्रधान मुनीश शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए मुनीश शर्मा ने बताया की श्री हनुमान...
Translate »
error: Content is protected !!