सेक्टर 90 से छपड़चीडी रोड पर निवासियों का ज़बरदस्त धरना प्रदर्शन

by

अभिषेक पराशर l मोहाली : कल सेक्टर 74, 90, 91, 92, छपड़चीडी, गांव चहजु माजरा, गांव लांडरा, गांव लकनौर और फेस 8B के निवासियों ने मजूदा सरकार और नगर निगम के खिलाफ ज़बरदस्त धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रस्तावित डंपिंग/गार्बेज ग्राउंड के खिलाफ प्रशासन व निगम के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की और अपनी आवाज़ मज़बूती से उठाई।

धरना प्रदर्शन के दबाव को देखते हुए नगर निगम कमिश्नर ने जॉइंट एक्शन कमेटी को अपने कार्यालय बुलाया और उनकी सभी समस्याओं को सुना।

इस मौके पर जॉइंट एक्शन कमेटी ने निगम कमिश्नर से स्पष्ट कहा कि हाईकोर्ट के आदेशों की किसी भी हालत में उलंघना नहीं की जानी चाहिए और मौजूदा डंपिंग ग्राउंड को तुरंत यहां से शिफ्ट किया जाए। साथ ही, समिति ने चेतावनी दी कि किसी भी स्थिति में नया डंपिंग ग्राउंड किसी भी रिहायशी इलाक़े के पास बनाने की कोशिश न की जाए। यदि सरकार और निगम ने जनता की इन जायज़ माँगों को नज़रअंदाज़ किया तो लोग सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी मौजूदा सरकार और नगर निगम मोहाली की होगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

500 व 200 रुपए के नोट उड़ाए शादी में : आयकर विभाग की टीम ने घर-दफ्तर में दी दबिश

मोहाली। आयकर विभाग की टीम ने वीरवार को मोहाली में गिलको वैली के मालिक रणजीत सिंह गिल तथा उनके पार्टनर न पूर्व सरपंच रणधीर सिंह धीरा के आफिस व घर में छापा मारी की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चिंतापूर्णी के लिए बस सेवा शुरू : किराया 165 रुपए जबकि महिलाओं के लगेंगे 60

नवांशहर :पंजाब सरकार की ओर से नवांशहर के लोगों की पिछले लंबे समय की मांग को पूरा करते हुए नवांशहर सीधे माता चिंतपुर्णी के लिए बस सेवा शुरू कर दी गई है। ये बस...
article-image
पंजाब

ताबड़तोड़ गोलियां , मौत: घर में घुसकर किसान को दो लोगों ने गोलियां मार

लुधियाना : गांव बारदे में घर में घुसकर को दो लोगों ने किसान को गोलियां मार दी। घायल को कल्याणी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे सिविल अस्पताल भेज दिया।...
article-image
पंजाब

प्रभ दासुवाल के गुर्गों और पुलिस के बीच मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

तरनतारन। विदेश में बैठकर रंगदारी वसूल रहे गैंगस्टर प्रभजीत सिंह उर्फ प्रभ दासुवाल के गुर्गों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें दो बदमाश प्रकाश सिंह गोल्डी और लवप्रीत सिंह लव घायल हो गए।...
Translate »
error: Content is protected !!