मतदान केंद्रों के युक्तिकरण पर बैठक आयोजित

by

एएम नाथ। चम्बा : भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत जिला चम्बा में मतदान केंद्रों के युक्तिकरण 2025 के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने की। बैठक में विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर प्रस्तावित नए मतदान केंद्रों पर अपने सुझाव दिए।

बैठक में उपायुक्त ने बताया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार यदि किसी मतदान केंद्र में मतदाताओं की संख्या 1200 से अधिक हो जाती है, तो वहां नया मतदान केंद्र स्थापित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिला चम्बा के पांच विधानसभा क्षेत्रों में कुल 632 मतदान केंद्र हैं। युक्तिकरण प्रक्रिया के बाद 23 नए मतदान केंद्र स्थापित होने पर इनकी संख्या बढ़कर 655 हो जाएगी जिनमे चुराह में 5, भरमौर में 1, चम्बा में 6, डलहौज़ी में 8 और भाटियात निर्वाचन क्षेत्र में 3 नए मतदान केंद्र प्रस्तावित हैं। उन्होंने संबंधित विभाग को नए मतदान केंद्र उन्हीं भवनों में स्थापित करने के निर्देश दिए जहाँ बिजली, पानी, शौचालय, रैंप जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों।

बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी अपने सुझाव दिए तथा प्रस्तावित मतदान केंद्रों में आवश्यकतानुसार परिवर्तन के लिए अपनी राय साझा की।
इस अवसर पर एडीएम चम्बा अमित मेहरा, तहसीलदार निर्वाचन अनूप डोगरा, नायब तहसीलदार संजय कुमार शांडिल व अरविन्द मिन्हा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रतिनिधि गोवर्धन व ओम प्रकाश, भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि सुनील शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पत्नी की अंतिम इच्छा पूरी करने वृंदावन पहुंचे मुकेश अग्निहोत्री, प्रेमानंद महाराज से की मुलाकात

रोहित जसवाल। ऊना :  पत्नी सिम्मी अग्निहोत्री  की इच्छा पूरी करने के लिए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री वृंदावन पहुंचे।  वृंदावन में उन्होंने प्रेमानंद जी महाराज का दर्शन किया. 10 फरवरी, 2024 को उपमुख्यमंत्री की पत्नी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में डेयरी किसानों का फूटा गुस्सा : दूध का भुगतान समय पर न मिलने से बढ़ी नाराजगी, आंदोलन की चेतावनी

दत्तनगर मिल्क प्लांट से जुड़े करीब 26 हजार किसान परेशान; नाहन में हिमाचल किसान सभा की बैठक, सरकार से नियमित भुगतान की मांग एएम नाथ। शिमला/नाहन। हिमाचल प्रदेश में सहकारी दूध समितियों के माध्यम...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

चिता की आग बुझा कर अधजला शव पुलिस ने कब्जे में लिया : बेटे ने की अपने 70 वर्षीय पिता की हत्या

फतेगढ़ साहिब। थाना चुन्नी कलां में पड़ते गांव ताजपुरा में जमीन के लालच में एक बेटे ने अपने 70 वर्षीय पिता को पीट पीटकर मौत के घात उतार दिया। दूसरी ओर पुलिस कार्रवाई से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

न्याय की शपथ के साथ कानूनी सेवा दिवस मनाया गया : निःशुल्क कानूनी सहायता योजना के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए मंडी के बाजारों में लोगों के बीच पर्चे किए वितरित

मंडी, 10 नवम्बर। हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडी ने आज पूरे मंडी जिले में विधिक सेवा दिवस मनाया। यह जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा...
Translate »
error: Content is protected !!