सहारा योजना का पंजीकरण हुआ आरंभः एडीसी

by

योजना के तहत गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को प्रदेश सरकार देती है 3 हजार रुपए पेंशन
ऊना, 18 फरवरी: सहारा योजना के तहत जिला ऊना में पंजीकरण एक बार पुनः आरंभ हो गया है, जिसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाया जा सकता है। इस बारे जानकारी देते हुए अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने कहा कि सहारा योजना के अंतर्गत पात्र व्यक्ति www.hpsby.in वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं।
डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बताया कि पार्किन्सन, कैंसर, मस्कुलर डिस्ट्रॉफी, अधरंग, किडनी फेल होना जैसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त गरीब मरीजों को प्रदेश सरकार सहारा योजना के तहत तीन हजार रुपए की मासिक पेंशन प्रदान करती है, ताकि वह आत्मसम्मान के साथ अपना जीवन जी सकें। उन्होंने बताया कि यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के एकल परिवार में रहने वाले गंभीर बीमारियों से पीड़ित व्यक्ति को स्वास्थ्य सेवा के अतिरिक्त देखभाल के लिए कार्यान्वित की गई है।
उन्होंने कहा कि इस योजना में आवेदक हिमाचल प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है। आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 4 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आवेदक को सहायता प्राप्त करने के लिए अपनी बीमारी का प्रमाण पत्र बनवाना होगा। उन्होंने कहा कि यदि कोई बीमार व्यक्ति सरकारी पेंशन का लाभ ले रहे हैं, तो वह इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे। एडीसी ने कहा कि अधिक जानकारी के लिए निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क कर सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सांसदों का रिपोर्ट कार्ड : सुरेश कश्यप ने सांसद निधि का 123 फ़ीसदी, अनुराग ठाकुर ने 109 फीसदी किया यूटिलाइजेशन

  हिमाचल प्रदेश में अभी चुनाव के लिए करीब दो महीने का वक्त बचा है। देश में 17वीं लोकसभा का कार्यकाल खत्म होने जा रहा है। ऐसे में हिमाचल के सांसदों का रिपोर्ट कार्ड...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पिता का शव सुबह कमरे से मिला : झील में तैरती शाम को मिला बेटे का शव

एएम नाथ । बंगाणा :  हमीरपुर जिले के उपमंडल बंगाणा के अंतर्गत सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई जब गोबिंद सागर झील के लठयाणी घाट पर एक अधेड़ व्यक्ति का शव पानी में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वीर बाल दिवस के मौके पर नेता प्रतिपक्ष ने याद की साहबज़ादों की कुर्बानी : साहबजादों की कुर्बानी आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करती रहेगी : जयराम ठाकुर

मंडी के नाचन के हटगढ़ सरस्वती विद्या मंदिर में जयराम ठाकुर ने मनाया वीर बाल दिवस,  अब सरकार ने 3 महीने तक लगाई भर्ती पर रोक, आज तक नहीं आया भर्ती करने का आदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीपीएस मामले में हिमाचल हाईकोर्ट में सुनवाई, सरकार ने मांगा समय, अब 8 मई को होगी सुनवाई

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल हाईकोर्ट में मुख्य संसदीय सचिव मामले में तीसरे दिन लगातार बुधवार को लगभग तीन घंटे सुनवाई हुई।  राज्य सरकार ने आज कोर्ट में एक एप्लिकेशन डालकर कहा कि CPS...
Translate »
error: Content is protected !!