नर्स ने 2 महीने के बच्चे के लिए जोखिम में डाली अपनी जान : नर्स ने उफनते नाले के ऊपर लगा दी थी छलांग

by

एएम नाथ । मंडी : हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और उफनती नदियों के बीच एक नर्स की बहादुरी का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

वैसे तो हर रोज ऐसे कई वीडियोज वायरल होते रहते हैं, लेकिन फिलहाल जो वीडियो सामने आया है, उसमें नर्स अपने काम को लेकर कितनी कर्तव्यनिष्ठ और बहादुर है. ये साफ दिखाई पड़ रहा है. जहां नर्स अपनी जान जोखिम में डालकर 2 महीने के एक नवजात शिशु को बचाने के लिए उफनते नाले को पार करती नजर आ रही है. यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है और लोग नर्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

नर्स की बहादुरी का वीडियो वायरल
वायरल वीडियो में कमला नाम की एक स्टाफ नर्स को एक खतरनाक नाले को पार करते हुए देखा जा सकता है, जो भारी बारिश के कारण उफान पर है. बताया जा रहा है कि उनके इलाके में पुल बह गया था, जिस वजह से उन्हें रोज अपने काम पर जाने के लिए पैदल चलना पड़ता है. ऐसे ही उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) से एक बेहद जरूरी कॉल आया, जिसमें उन्हें एक 2 महीने के बच्चे के लिए जीवन रक्षक दवा पहुंचाने के लिए कहा गया. इसके बाद वह बिना कुछ सोचे तुरंत मुश्किल रास्तों सो होकर जाने को मजबूर हो गई. वीडियो में दिख रहा है कि वह नाले के तेज बहाव में डूबे हुए पत्थरों पर बहुत सावधानी से चलकर अपना संतुलन बनाते हुए जोखिम भरे नाले को पार करती हैं।

लोगों मे सोशल मीडिया पर की तारीफ
सोशल मीडिया पर यह वीडियो @Katwal_Vinod नाम के एक्स यूजर ने शेयर किया है. जहां वायरल वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ‘मिलिए स्टाफ नर्स कमला से, जिन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर दो महीने के बच्चे को जरूरी इंजेक्शन लगवाया. जब उनके इलाके में पुल बह गया, तब भी उन्होंने बच्चे तक पहुंचने के लिए नदी पार की. वह मंडी के पद्धर की चौहारघाटी की रहने वाली हैं.’ जहां नर्स की बहादुरी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है. लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

DC ने जिला सैनिक कल्याण कार्यालय और सीएसडी कैंटीन का किया दौरा

ऊना, 26 जुलाई। उपायुक्त जतिन लाल ने शुक्रवार को जिला सैनिक कल्याण विभाग के कार्यालय और सीएसडी कैंटीन का दौरा किया। अपने दौरे के दौरान, उन्होंने कार्यालय क्षेत्र और सैनिक विश्राम गृह का निरीक्षण...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खन्ना की केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से विशेष मुलाकात

पूर्व सांसद खन्ना ने बी.एन.एस. को बताया मजबूत कानून और तेज न्याय प्रणाली नई दिल्ली ।  पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से विशेष मुलाकात की। इस मुलाकात...
article-image
पंजाब

Dr. Bhupender Vastushastri’s name

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 30 : Internationally renowned architect and author Dr. Bhupender Vastushastri’s name has been included in the London Book of World Records. You have been promoting Vedic Vastu through your services in the...
article-image
पंजाब , समाचार

एक अरब 55 करोड़ की 31 किलो हेरोइन संग दो तस्कर काबू : पाक तस्करों से हेरोइन की डिलीवरी लेकर बीएसएफ की गोलियों से बच कर निकल गए थे

बीएसएफ व पुलिस ने शनिवार संयुक्त आपरेशन दौरान सेना के एक जवान समेत दो तस्करों को एक अरब 55 करोड़ की 31 किलो हेरोइन संग काबू किया है। दोनों तस्कर गुरुवार रात पाक तस्करों...
Translate »
error: Content is protected !!