अपनी गलतियों को छिपाने के लिए राशन कार्डों के मुद्दे पर जनता को गुमराह कर रही हैं आम आदमी पार्टी : तीक्ष्ण सूद

by

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा : पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा हैं कि मान सरकार की स्वयं की धांधलियों के कारण ही 8 लाख के करीब राशन कार्ड काटे जाने का खतरा पैदा हुआ हैं , परन्तु आम आदमी पार्टी की सरकार के सभी नेता गलत बयानबाजी करके अब उन धांधलियों को छुपाने में लगे हुए हैं। पहली बात तो यह हैं कि पहले पंजाब सरकार अपने खर्चे पर राहत दे कर गरीबों को 2 रुपए किलो अनाज देती थी जो कि अब बंद कर दिया गया हैं। अब केंद्र सरकार पंजाब के 1 करोड़ 41 लाख लोगों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत राष्ट्रिय खाद्यान सुरक्षा नियम के प्रावधानो के अनुसार बिलकुल मुफ्त अनाज दे रही हैं। उन्होंने कहा कि शुरू से ही आम आदमी पार्टी की सरकार इस योजना को बदनीयती से चला रही हैं तथा अनाज के थैलों पर भगवंत मान की फोटो छपा कर लोगों को गुमराह किया जा रहा है कि यह अनाज भगवंत मान सरकार दे रही हैं। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अनाज वितरण के प्रावधानों के अंतर्गत राज्य सरकार को गरीबों तक अनाज पहुंचाने के लिए ईकीवाईसी राज्य सरकार को भेजनी होती हैं जिस से पता चल सके कि वह इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी होने योग्य है । क्योंकि मान सरकार ने गरीबों को धोखा दे कर अपने चहेतों को अनाज बांटना शुरू कर दिया था। इसलिए उनका अनाज छूट जाने के डर से उन का ई.के.वाई.सी केंद्र सरकार को पिछले 6 महीने से बार- बार कहने से भी भेजा नहीं गया। केंद्रीय खाद्य आपूर्ती मंत्री प्रलाह्द जोशी ने भी स्पष्ट कर दिया हैं कि पंजाब के 1 करोड़ 41 लाख लाभार्थिओं का राशन काटा नहीं गया। अपनी चोरी से बचने के लिए भगवंत मान सरकार ने बेवजह केंद्र सरकार पर आरोप लगाने शुरू किये हैं। अगर पंजाब सरकार समय पर ई.के.वाई.सी करके भेज देती हैं तो जो बहुत से सरकार के चहेते जिन के पास कोठियां, कारें हैं के राशन कार्ड काट कर सचमुच के गरीबों को राशन मिलना शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर पंजाब सरकार गरीबों को केंद्रीय स्कीमों का लाभ देना चाहती हैं तो उसे तुरंत 1 करोड़ 41 लाख योग्य लाभार्थी ढूंढ कर उन का ई.के.वाई.सी भेजना चाहिए ताकि असल गरीबों को राशन की सुविधा मिल सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज गढ़शंकर का बी.एससी. पांचवें सेमेस्टर का परिणाम शानदार : महकदीप ने 80.6 प्रतिशत अंकों के साथ पहला स्थान किया हासिल

खालसा कॉलेज बी.एससी. पांचवें सेमेस्टर का परिणाम शानदार रहा सवेरा न्यूज/रमा गढ़शंकर, 1 मार्च: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर का बी.एस.सी. पांचवें सेमेस्टर का परिणाम शानदार रहा। कॉलेज के कार्यकारी प्रिं प्रो. लखविंदरजीत...
article-image
पंजाब

सांसद तिवारी द्वारा गढ़शंकर म्युनिसिपल काउंसिल के पदाधिकारियों से बैठक, विकास कार्यों में फंडों की कोई कमी ना आने देने का दिया भरोसा

गढ़शंकर : श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा गढ़शंकर म्युनिसिपल काउंसिल के पदाधिकारियों से बैठक करके काउंसिल द्वारा शहर की तरक्की हेतु किए जा रहे अलग-अलग कार्यों की...
article-image
पंजाब

खेल हमें शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाते हैं : पवन दीवान

द ग्रेट स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट्स का बेल्ट अवॉर्ड और सम्मान समारोह आयोजित लुधियाना, 7 मार्च: खेल हमें शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाते हैं, इसलिए हर व्यक्ति को किसी न किसी खेल...
Translate »
error: Content is protected !!