28 अगस्त तक स्कूल बंद रखने के DC ने किया आदेश जारी : उपायुक्त ने बारिश से क्षतिग्रस्त हुए अबादा बराना स्कूल के भवन का किया निरीक्षण

by
ऊना, 25 अगस्त. ऊना जिले में जारी भारी वर्षा के बीच जिला प्रशासन लगातार प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहा है और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्परता से कदम उठाने में जुटा है। इसी कड़ी में उपायुक्त जतिन लाल ने सोमवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय अबादा बराना का दौरा कर क्षतिग्रस्त भवन का निरीक्षण किया तथा स्थिति का जायजा लिया। इस मौके उपायुक्त ने आस-पास के आवासीय क्षेत्रों में हुए जलभराव की भी समीक्षा की और स्थानीय निवासियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं और सम्बंधित विभागों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
इस दौरान ऊना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा और तहसीलदार ऊना भी उनके साथ मौजूद थे।
उपायुक्त ने बताया कि विद्यालय भवन को असुरक्षित घोषित कर दिया गया है। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राजकीय प्राथमिक विद्यालय अबादा बराना को आगामी 28 अगस्त या आगामी आदेशों तक बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।उन्होंने कहा कि मरम्मत एवं आवश्यक कार्यवाही पूरी होने तक विद्यालय भवन का उपयोग नहीं किया जाएगा और बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने संबंधित विभागों को राहत और पुनर्वास कार्यों को तेज़ी से आगे बढ़ाने तथा लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने जनता से अपील की है कि वे नदी-नालों के नज़दीक न जाएं, अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। किसी भी आपात स्थिति में जिला आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष के टोल-फ्री नंबर 1077 पर तुरंत संपर्क किया जा सकता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वन मंडल डलहौजी के तहत विभिन्न प्रजातियों के एक क्विंटल से अधिक बीज की हुई बुआई : 1200 सौ के करीब लोगों ने दिया सहयोग

चंबा, 7 जुलाई :वन मंडल डलहौजी के तत्वावधान में जारी मानसून सीजन के दौरान विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से क्रियान्वित किए जा रहे बीज बुआई सप्ताह आज समापन हुआ । वन मंडल...
हिमाचल प्रदेश

सी डैक व सीटीआर के माध्यम से करवाएं जाएंगे विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम

ऊना: 8 सितंबर: हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम द्वारा सी-डैक मोहाली और सीटीआर लुधियाना के सहयोग से युवाओं के लिए विभिन्न रोज़गार उन्मुख प्रशिक्षण कार्यक्रम करवाएं जाएंगे। यह जानकारी देते हुए एचपी कौशल विकास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मोटे अनाज से तैयार भोजन व अन्य खाद्य पदार्थ स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभदायक -DC राघव शर्मा

विकास खण्ड बंगाणा के स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं बना रही बाजरे के लड्डू और रागी (मंडल) की बर्फी ऊना, 26 सितम्बर – मोटे अनाज से तैयार किया गया भोजन व मिष्ठान सहित अन्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वीबी जी राम जी योजना में अब मिलेगा 100 दिन का रोजगार, भ्रष्टाचार पर लगेगी लगाम

पट्टा मेहलोग, 21 जनवरी (तारा) : दून भाजपा पट्टा मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ख़ुशदेव ठाकुर ने केंद्र सरकार द्वारा रोजगार से जुड़ी महत्वाकांक्षी योजना “विकसित भारत ग्रामीण रोजगार व आजीविका गारंटी अधिनियम 2025” में...
Translate »
error: Content is protected !!