सीएम ने अपना हेलीकॉप्टर को राहत कार्यों में लगाया: कैबिनेट के साथ फील्ड पर उतरे पंजाब सीएम भगवंत मान

by

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मुश्किल वक्त में बड़ा कदम उठाते हुए अपने हेलीकॉप्टर को बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद में लगा दिया है। बुधवार को मुख्यमंत्री मान खुद ग्राउंड पर उतरे। राज्य सरकार ने एक बयान में कहा है कि तमाम मंत्री प्रभावित लोगों की मदद कर रहे हैं। मुख्यमंत्री खुद गुरदासपुर पहुंचे। उन्होंने वहां के हालात का जायजा लिया। जम्मू-कश्मीर और पंजाब के साथ हिमाचल में भारी बारिश से कफी क्षेत्रों में हालात बिगड़ गए हैं। पंजाब के कुछ क्षेत्रों में बाढ़ में बीच राज्य के रेस्क्यू ऑपरेशन की मॉनीटरिंग खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान कर रहे हैं।

अफसरों को दिए कड़े निर्देश :  पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने गुरदासपुर और पठानकोट के बाढ़ग्रस्त गांवों में पहुंचकर न सिर्फ पीड़ितों से मुलाकात की, बल्कि हर परिवार को भरोसा दिलाया कि पंजाब सरकार उन्हें हर हाल में राहत पहुंचाएगी। उन्होंने अफसरों को सख्त निर्देश दिए कि राहत और बचाव कार्यों में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर व्यक्ति की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। मान सरकार ने बाढ़ राहत कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। राज्य प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि वह 24×7 ज़मीनी स्तर पर निगरानी बनाए रखे और हर प्रभावित गांव में राहत पहुंचे। पूरी कैबिनेट को ज़िम्मेदारी सौंपी गई है कि वे फील्ड में रहकर हालात पर नजर रखें और सीधा जनता से संवाद बनाए रखें।

लोगों की मदद में लगाया हेलीकॉप्टर : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए अपने निजी हेलीकॉप्टर को भी राहत कार्यों के लिए समर्पित कर दिया। यह हेलीकॉप्टर गुरदासपुर और पठानकोट जैसे क्षेत्रों में फंसे लोगों को तेज़ी से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में इस्तेमाल हो रहा है। इससे स्पष्ट है कि यह सरकार केवल आदेश नहीं देती, बल्कि खुद मोर्चे पर डटी रहती है। जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक ने भी प्रभावित गांवों का दौरा कर प्रशासन के साथ मिलकर राहत सामग्री बांटी और स्थानीय व्यवस्थाओं की समीक्षा की। सरकार का हर मंत्री, हर जिला प्रशासन, हर आपदा राहत इकाई, चाहे वह सेना हो, बीएसएफ, एनडीआरएफ या एसडीआरएफ सभी एक ही लक्ष्य के लिए समर्पित हैं, हर पंजाबी को सुरक्षित रखना।
रावी नदी का पानी कई गांवों में घुसा : 
रणजीत सागर डैम से छोड़े गए 1,10,000 क्यूसेक पानी के कारण रावी नदी का जलस्तर बढ़ा है, जिससे कई गांव में पानी पहुंच चुका हैं। लेकिन राहत कार्यों की तत्परता के चलते गुरदासपुर के गांव जग्गोचक टांडा से 70 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया और पठानकोट के गांव तास में फंसे परिवार को निकालने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। सरकार ने राहत शिविरों और लंगर की व्यवस्था भी पुख्ता की है। नरोट जैमल सिंह और तारागढ़ के स्कूलों में लंगर सेवा शुरू की गई है, जबकि कीड़ी खुर्द, कथलौर, ठूठोवाल, बमियाल, बनी लोधी, और फिरोज़पुर कलां सहित कई गांवों में राहत केंद्र संचालित हो रहे हैं। गुरदासपुर के मराड़ा, बाहमणी, गाहलड़ी और गुरुद्वारा श्री टाहली साहिब को राहत शिविरों में बदला गया है, जहां दवाइयों, भोजन और ठहरने की पूरी व्यवस्था की गई है।

मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान : 
मुख्यमंत्री मान पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि किसानों और प्रभावित परिवारों को विशेष गिरदावरी के बाद पूरा मुआवजा दिया जाएगा। सरकार का रुख स्पष्ट है, संकट कितना भी बड़ा क्यों न हो, पंजाब सरकार और उसका हर कर्मचारी, हर मंत्री, हर संसाधन सिर्फ जनता की सेवा में समर्पित रहेगा। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और नदियों-नालों के किनारों से दूर रहें। उन्होंने यह भी कहा कि यह समय राजनीति का नहीं, सेवा का है और मान सरकार ने इस सेवा धर्म को पूरी ताकत और प्रतिबद्धता के साथ निभाया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर में जोनल टूर्नामेंट शुरू

गढ़शंकर : 24 अगस्त : जिला शिक्षा अधिकारी श्री गुरशरण सिंह के निर्देशन में तथा ब्लाक नोडल अधिकारी-कम-प्रिंसिपल मैडम सीमा बुद्धिराजा के कुशल नेतृत्व में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर में जोनल टूर्नामेंट शुरू...
article-image
पंजाब

खौफनाक वारदात : नशेड़ी युवक ने अपनी मां, भाभी और ढाई साल के भतीजे की बेरहमी से की हत्या

अमृतसर : पंजाब के अमृतसर में एक नशेड़ी युवक ने अपनी मां, भाभी और ढाई साल के भतीजे की बेरहमी से हत्या कर दी। इस खौफनाक वारदात के बाद आरोपी ने खुद को पुलिस...
article-image
पंजाब

पुलिस थाना गढ़शंकर के समक्ष गढ़शंकर शहर में हो रही चोरीयों खिलाफ कांग्रेसियों ने दिया धरना : गढ़शंकर शहर में कुछ दिनों में ही करीब 100 चोरियां हो चुकी, लेकिन पुलिस प्रशासन चैन व गहरी  नींद सो रहा  : एडवोकेट पंकज कृपाल

गढ़शंकर : गढ़शंकर शहर में लगातार हो रही चोरियों के विरोध में आज इलाके के लोगों और दुकानदारों ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मेंबर एडवोकेट पंकज कृपाल की अगुआई में पुलिस थाना गढ़शंकर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जेपी नड्डा का कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ा, संसदीय बोर्ड ने दी मंजूरी : जेपी नड्डा को बड़े फैसले लेने को भी किया अधिकृत

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है। सामने आया है कि, उनके कार्यकाल का विस्तार पहले ही दिया जा चुका था, उसी प्रस्ताव को आज रविवार को मंजूरी दी...
Translate »
error: Content is protected !!