मणिमहेश यात्रा पर अब तक 11 लोगों की मृत्यु , 2 के शव चंबा पहुंचे : भरमौर में अभी फंसे हैं 3000 मणिमहेश यात्री….अभी तक सुरक्षित व्यक्तियों की सूची जानने के लिए पूरी ख़बर पढ़े !!

by
एएम नाथ l चंबा : मणिमहेश यात्रा पर कुल 11 लोगों की मृत्यु हो चुकी है । भरमौर में अभी भी फंसे हैं 3000 से ज्यादा मणिमहेश यात्री। प्रशासन खाने का इंतजाम करने का इंतजाम तो कर रहा है। लेकिन यह नाकाफी है।
अब तक सिर्फ दो मृतको के शव चंबा पहुंचे है मृतकों में अमन (18 वर्ष) निवासी सुजानपुर जिला पठानकोट और रोहित (18 वर्ष) पुत्र सोहन लाल निवासी पठानकोट। रोहित का शव आज हेलिकॉप्टर में चम्बा पहुंचा दिया गया है और उसके पिता को सौंप दिया गया है।
चंबा भरमौर मार्ग अभी बंद, चंबा पठानकोट मार्ग खुला है। चंबा शहर से 7000 श्रद्धालु अपने गंतव्यों को  रवाना हुए है । पूरा प्रदेश आपदा की चपेट में हैं। कई क्षेत्र सड़क और संचार के माध्यमों से पूरी तरह कट गए हैं। वहाँ कैसे हालात हैं उसका अंदाज़ा भी नहीं है।
इस आपदा में कई जगहों पर जानी नुकसान भी हुआ है।
       इस त्रासदी का स्वरूप बहुत विकराल है। बीते तीन-चार दिनों में भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से कितना नुकसान हुआ है, इसका सही-सही अंदाज़ा भी नहीं लगाया जा सका है।
आपका सतलुज ब्यास टाइम्स ईश्वर से प्रार्थना करता है कि ईश्वर  हिमाचल प्रदेश, पंजाब सहित सभी प्रदेशों और देशवासियों की इस भयावह आपदा से रक्षा करें। सभी प्रदेशों के वासियों से आग्रह है कि अपना ध्यान रखें, सुरक्षित स्थानों पर ही रहें।
सुरक्षित व्यक्तियों की सूची……

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश को गारंटियों का हिसाब देने के बजाय दिल्ली में रैली कर रही है हिमाचल सरकार : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बोले, कांग्रेस नेताओं को पहले झूठी गारंटियों के नाम पर जनादेश हथियाने के लिए हिमाचल की जनता से माफी मांगनी चाहिए आपदा पर सदन में चर्चा और राहत कार्य...
हिमाचल प्रदेश

पंचायत समिति घुमारवीं के सभी 34 वार्डों का चुनाव परिणाम घोषित

एएम नाथ। बिलासपुर, 01 जून: पंचायत समिति घुमारवीं के सभी 34 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। चुनाव परिणाम इस प्रकार हैं: 1. भूलस्वाय (वार्ड 07) किशोर कुमार 2. लददा (वार्ड...
article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने गांव फतेहपुर कलां में 22 लाख रुपये से खेल मैदान के नवीनीकरण का किया शुभारंभ, 10 लाख रुपये की अतिरिक्त ग्रांट का भी किया ऐलान

गढ़शंकर  : पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर एवं गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव फतेहपुर कलां में आयोजित लोक मिलनी कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित...
Translate »
error: Content is protected !!