शक्ति मंदिर होशियारपुर में होने जा रही श्री हमुनान कथा के उपलक्ष्य में आज भव्य शोभायात्रा का किया आयोजन

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : स्वामी गोविन्द देव गिरि जी महाराज , कोषाध्यक्ष, श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास के श्रीमुख द्वारा आरम्भ होने जा रही श्री हमुनान कथा के उपलक्ष्य में आज भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया । शोभा यात्रा श्री सनातन धर्म संस्कृत कॉलेज बहादुरपुर से शुरू हो कर मुख्य बाजारों से होती हुई कथाथल श्री शक्ति मंदिर ( केशों मंदिर ) में पहुंची । शोभायात्रा में महाराज स्वामी गोविंद देव गिरी जी भव्य रथ पर सवार होकर दिव्य छटा बिखेरते हुए आशीर्वाद दे रहे थे । दूसरे रथ पर पवनपुत्र हनुमान जी का स्वरूप विद्यमान था ।
तत्पश्चात् श्री शक्ति मंदिर में महाराज श्री ने अपने श्रीमुख से कथा का रसपान श्रद्धालुओं को कराया ।शोभायात्रा में मातृशक्ति कलश लेकर चल रही थी । इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए लंगर प्रशाद की व्यवस्था श्री भृगु वेद विद्यालय द्वारा की गई थी । स्मरण रहे 30 अगस्त 2025 तक श्री शक्ति मंदिर में प्रतिदिन कथा का आयोजन किया जाएगा ।
इस अवसर पर कथा आयोजक पंकज सूद और मुकेश वर्मा तथा श्री सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष कमलेश शर्मा , सचिव डॉ बिंदुसार शुक्ला , एडवोकेट नवदीप सूद , अनुराग सूद , समाजसेवक कमल वर्मा , डॉ भारतभूषण सूद,तरुण खोसला और अन्य गण्यमान्य उपस्थित थे ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पुश्तैनी जमीन पर ‘सोना’ उगा रहे हैं तरसेम चंद : प्रतिदिन 8-9 हजार रुपये तक की सब्जी पहुंचा रहे हैं स्थानीय बाजारों में

बेरोजगार युवाओं के लिए भी एक प्रेरणास्रोत बन चुके हैं सेवानिवृत्त शिक्षक एएम नाथ। हमीरपुर 11 अगस्त। नौकरियों के लिए घर से दूर जहां-तहां भटकने के बजाय अपनी पुश्तैनी जमीन पर ही नकदी फसलों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

RSS को आत्मचिंतन करना चाहिए कि क्या उसे ‘हाइब्रिड’ BJP मंजूर : उद्धव ठाकरे

नई दिल्ली :  शिवसेना(यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन इसलिए तोड़ दिया कि वह उसके हिंदुत्व के संस्करण से सहमत नहीं थे। ठाकरे ने राष्ट्रीय...
article-image
पंजाब

पावरकाम पेंशनर्स एसोसिएशन गढ़शंकर ने बैठक कर मांगों पर विचार किया 

गढ़शंकर, 5 जनवरी:  कमल देव की अध्यक्षता में मंडल गढ़शंकर पावरकाम पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक आयोजित की गई। इसमें मुख्य वक्ता सर्कल लीडर अश्वनी कुमार, सर्कल सचिव जगदीश चंद्र, मंडल गढ़शंकर के नेता...
Translate »
error: Content is protected !!