सरकार का बड़ा फैसला : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों की बढ़ाई तारीख

by

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने राज्य में बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के सामान्य तबादलों की तारीख को 31 अगस्त से आगे बढ़ाकर 15 दिन और बढ़ाने का निर्णय लिया है।

दरअसल, राज्य के कई ज़िले इस समय बाढ़ से प्रभावित हैं। कई जगहों पर राहत और बचाव कार्य चल रहे हैं। ऐसे हालात में कर्मचारियों के सामान्य तबादले करने से प्रशासनिक कामकाज प्रभावित हो सकता था। इसी कारण पंजाब सरकार ने यह निर्णय लिया है ताकि बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्य बिना किसी रुकावट के जारी रह सके।

बता दें कि सरकार के इस आदेश के बाद अब कर्मचारी 15 सितंबर तक अपनी मौजूदा जगहों पर काम करते रहेंगे। इसके बाद नई तबादला नीति के तहत उन्हें नई जगहों पर भेजा जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि यह फैसला परिस्थितियों को ध्यान में रखकर ही लिया गया है।

गौरतलब है कि पंजाब में लगातार बारिश और पड़ोसी राज्यों से छोड़े गए पानी के चलते रावी, सतलुज और ब्यास जैसी नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट और तरनतारन समेत कई ज़िलों में गाँव-गाँव तक पानी भर गया है। ऐसे में स्थानीय प्रशासन और सरकारी कर्मचारी दिन-रात राहत कार्यों में जुटे हुए हैं।  पंजाब सरकार का मानना है कि इस समय कर्मचारियों की ड्यूटी बदलना व्यावहारिक नहीं होगा और इससे प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत कार्यों पर असर पड़ सकता है। इसलिए तबादलों की समय सीमा को 15 दिन तक टाल दिया गया है। सरकार ने अपील की है कि सभी कर्मचारी और अधिकारी मौजूदा स्थान पर डटे रहें और राहत कार्य में प्रशासन का पूरा सहयोग करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

किसानों ने चंडीगढ़ में रैली कर फसल नुकसान के मुआवजे में बढ़ोतरी की मांग

चंडीगढ़, 26 नवंबर  :  संयुक्त किसान मोर्चा के परचम तले पंजाब के हजारों किसान बुधवार को दशहरा मैदान में एकत्र हुए और सरकार पर स्वामीनाथन आयोग के फार्मूले के आधार पर फसलों के लिए...
पंजाब

शहीदों की बहादुरी के सामने हमेशा नतमस्तक रहेगा देश कहा कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने : कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कारगिल दिवस पर शहीद सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

होशियारपुर, 26 जुलाई: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने आज कारगिल विजय दिवस के मौके स्थानीय ‘युद्ध स्मारक’ में कारगिल विजय दिवस के मौके पर शहीदों को श्रद्धांजलि भेंट करते हुए कहा कि...
article-image
पंजाब

पंचायतों को पंजाब सरकार ने किया भंग : प्रबंधक पंचायतों का कामकाज देखेंगे

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने 5 साल का कार्यकाल पूरा करने वाली पंचायतों को भंग कर दिया है। नई पंचायतें चुनी जाने तक प्रबंधक पंचायतों का कामकाज देखेंगे। इससे पहले पंचायत विभाग ने पंचायतों...
article-image
पंजाब

Anjali and Surbhi Selected for

Anjali and Surbhi Selected for Punjab Under-23 Women’s Cricket Team/Dr. Raman Gha Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Mar.7 Hoshiarpur’s promising women cricketers Surbhi Narayan and Anjali Seemar, training at the HDCA Centre, have brought glory to the district...
Translate »
error: Content is protected !!