वास्तु सही वहां असंभव शब्द हैं ही नहीं : डॉ भूपेन्द्र वास्तुशास्त्री

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : वास्तु वह विज्ञान है जिसे हमे प्रकृति ने पंच तत्वों के रूप में दिया है जिस किसी ने अपने भवन को वास्तु के नियमानुसार बनाया है वहां कभी भी असंभव शब्द बोला ही नहीं जाता ऐसा मानना है अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वास्तुविद एवम लेखक डॉ भूपेंद्र वास्तुशास्त्री का। मानव को प्रकृति ने वास्तु के रूप में अनमोल तोहफ़ा दिया है जिसने भी इस तोहफे को दिल से स्वीकार कर अपने भवन में अपना लिया वहां पर, दुःख, दुर्भाग्य, दरिद्रता, नकारात्मकता, बीमारी आदि को कोई वजूद नहीं मिलता है न ही वहां पर इन सभी का तांडव होने का भय, भ्रम होता है। वहां अगर वास करेगा तो सकारत्मक ऊर्जा, आत्मबल, पद, प्रतिष्ठा, मान सम्मान यश कीर्ति ख्याति एवं लक्ष्मी जी का आशीर्वाद। वास्तु के बेसिक नियमों में भूमि का आकार जो कि चौकोर, वर्गाकार, आयताकार एवं संकोणीय होना चाहिए, इसमें अगर ईशान कोण बढ़ जाता है तो सोने में सुहागा। दूसरा भूमि की ढलान ईशान कोण की तरफ, पूर्व दिशा में या उतर दिशा में होनी चाहिए। तीसरा भवन का मुख्य द्वार किसी भी कोने में न हो कर भवन के मध्य भाग के दाएं बाएं होना चाहिए। चौथा आंतरिक इकाई का सही तरीके से निर्माण। पांचवा पंच तत्वों का सही व उचित स्थान पर रख कर भवन निर्माण करे। छठवां पंच तत्वों के आधार पर रंगों का चयन कर लिया जाए। सातवां बाहरी वास्तु को अपना ले तो आपके जीवन में असंभव शब्द ख़ुद आपके कानो में एक ही गूंज देगा हां मैं सम्भव हू।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

राजोआना की बेल याचिका और भाखड़ा मुद्दे पर SGPC की बैठक में लिया बड़ा फैसला : केंद्र सरकार पर एसजीपीसी ने भेदभाव का लगाया आरोप

अमृतसर : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की एक अहम बैठक सोमवार दोपहर को कार्यालय में आयोजित की गई, जिसकी अगुआई हरजिंदर सिंह धामी ने की। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण धार्मिक, सामाजिक और प्रशासनिक...
article-image
पंजाब

महिलाओं ने धूमधाम से मनाया तीज उत्सव, महिला सशक्तिकरण का दिया संदेश

होशियारपुर । होशियारपुर एनक्लेव की महिलाओं द्वारा तीज का पर्व स्थानीय होटल में बड़े हर्षोल्लास, उत्साह और पारंपरिक रंगों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी हरविंदर खख की अगुवाई में किया गया,...
पंजाब

19 वर्षीय ​​जस्सी गिरफ्तार : 10 पिस्तौल, एक बैग और एक मोटरसाइकिल बरामद

अमृतसर : मुख्यमंत्री भगवंत मान और डीजीपी गौरव यादव के निर्देशों अनुसार पंजाब को एक सुरक्षित राज्य बनाने की मुहिम के दौरान अमृतसर पुलिस ने एक अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है।...
article-image
पंजाब

किसानी संघर्ष में शहीद हुए किसानों के परिवारों को कुल हिंद किसान सभा द्वारा किया सम्मानित

गढ़शंकर : कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सरहदों पर चल रहे किसानी संघर्ष को आज 1 वर्ष पूरा हो गया है और इस संघर्ष की बदौलत ही किसान संगठन कृषि कानून वापस कराने...
Translate »
error: Content is protected !!