हमें हनुमान जी के चरित्र को अपने जीवन में उतारने की आवश्यकता : स्वामी गोबिंद देव गिरी

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  महर्षि भृगु वेद विद्यालय द्वारा आयोजित श्री हनुमान कथा की समाप्ति के भव्य कार्यक्रम में बोलते हुए स्वामी गोबिंद देव गिरी जी महाराज ने कहा है कि हमें हनुमान जी के चरित्र को अपने जीवन में उतारने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हनुमान जी के चरित्र में वो सभी गुण विद्यमान् हैं जो एक आदर्श मित्र , मंत्री , परामर्श कर्ता , सहायक , सेवक , दूत में होने चाहिए तथा परम शक्तिशाली होते हुए भी विनम्र बने रहना हनुमान जी का सर्वश्रेष्ठ गुण है । इस अवसर पर कालेश्वर हिमाचल प्रदेश के स्वामी विश्वानन्द जी विशेष रूप से उपस्थित हुए। साथ ही भाजपा नेता अविनाश राय खन्ना स्वामी गोबिंद देव गिरि जी को विशाख रूप से सम्मानित करते हुए कहा कि वेदों का संरक्षण एवं प्रचार – प्रसार की आवश्यकता है । सर्वधर्म सद्भावना कमेटी होशियारपुर के संयोजक अनुराग सूद ने स्वामी गोविंददेव गिरि जी का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनकी उपस्थिति ने होशियारपुर में एक नई ऊर्जा का संचार किया है । इस अवसर पर माँ स्नेहमयी अमृतानंद , भृगु वेदविद्यालय के संचालक पंकज सूद , मुकेश वर्मा , बाबा बालक नाथ ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ हर्षविन्दर सिंह पठानिया ,कृष्ण गोपाल आनंद , भारतभूषण वर्मा , आशुतोष शर्मा , कृष्णचन्द्र शर्मा , तरुण खोसला एवं अन्य गण्यमान्य के साथ साथ विशाल जनसमूह कथा श्रवण के लिए उपस्थित था ।कथा समाप्ति पर स्वामी जी ने स्वयं श्रद्धालुओं को प्रशाद वितरण किया ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शराब खरीदने के लिए ठेके पर जाने की जरूरत नहीं : इन राज्यों में स्विगी ,जोमैटो से कर सकते हैं ऑर्डर

चंडीगढ़ : शराब पीने वालो के लिए खुशख़बरी है। दारू खरीदने के लिए अब आपको ठेके पर लाइन लगाने की जरूरत नहीं है। क्योंकि ऑनलाइन डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी, जोमैटो और बिगबास्केट आदि बीयर, वाइन...
article-image
पंजाब

Complete Ban on Carrying Weapons

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Dec.2 : In view of the upcoming District Council and Panchayat Committee elections in Punjab, the District Magistrate-cum-Deputy Commissioner Ashika Jain has issued an order under Section 163 of the Indian Citizen Security...
article-image
पंजाब

कृपाण मारकर हत्या की थी कमल कौर की : 2 आरोपी गिरफ्तार… क्या थी वजह?

बठिंडा : सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और इंस्टाग्राम पर विवादित रील अपलोड करने वाली कंचन कुमारी उर्फ कमलजीत कौर का 10 जून को एक कार से शव बरामद हुआ। पुलिस को आदेश अस्पताल की कार...
Translate »
error: Content is protected !!