मंडी जिला में सभी शिक्षण संस्थान 7 सितम्बर तक बंद रहेंगे : DC अपूर्व देवगन

by
एएम नाथ। मंडी, 3 सितम्बर।  उपायुक्त मंडी एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अपूर्व देवगन ने बताया कि लगातार हो रही भारी वर्षा और प्रतिकूल मौसम की स्थिति को देखते हुए प्रदेश सरकार की ओर से सचिव (शिक्षा) द्वारा 3 सितम्बर को जारी आदेश के अनुपालन में जिला मंडी के सभी सरकारी व निजी महाविद्यालय, विद्यालय, डाइट, तकनीकी संस्थान, आईटीआई, व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थान तथा आंगनवाड़ी केंद्र 7 सितम्बर तक बंद रहेंगे। इस अवधि के दौरान अध्यापक और गैर-शिक्षण स्टाफ को भी संस्थानों में उपस्थित होने से छूट दी गई है।
उन्होंने कहा कि यह आदेश आवासीय शिक्षण संस्थानों, जैसे कि आईआईटी मंडी, श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय नेरचौक तथा अन्य चिकित्सा शिक्षा संस्थानों पर लागू नहीं होगा। ये संस्थान अपनी प्रशासनिक आवश्यकताओं के अनुसार कार्य करते रहेंगे।
अपूर्व देवगन ने सभी संस्थानों के प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि जहां संभव हो, ऑनलाइन माध्यम से कक्षाएं संचालित की जाएं ताकि छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है और 7 सितम्बर तक प्रभावी रहेगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने वर्चुअली किए 69.96 करोड़ की परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास

जिला परिषद हॉल ऊना में हुआ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण ऊना, 11 अक्तूबर: मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज कुल्लू से वर्चुअल माध्यम से जिला ऊना को 69.96 करोड़ रूपये की सौगात दी। उन्होंने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गोलीकांड के आरोपी को सड़क पर पुलिस के सामने ही कुल्हाड़ी से काट डाला : वीडियो आया सामने, हाईवे पर मच गया हड़कंप

बिलासपुर :   कुल्हाड़ी से गोलीकांड के आरोपी को पुलिस के समक्ष ही काट दिया।  उक्त घटना की वीडियो भी सामने आई है। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और उधर, आरोपी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

8 घंटे ड्यूटी ही देंगे अब HRTC के ड्राइवर व कंडक्टर : तय समय के बाद अड्डे पर खड़ी कर देंगे बसें

शिमला :   एचआरटीसी कर्मचारियों ने प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एचआरटीसी ड्राइवर व कंडक्टर पहली अगस्त से वर्क टू रूल के तहत केवल आठ घंटे ही ड्यूटी करेंगे। आठ घंटे पूरे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

संस्कृत भाषा की रक्षा, संरक्षण एवं संवर्धन करना हमारा नैतिक उत्तरदायित्व – राजिन्द्र गर्ग

बिलासपुर 12 मार्च – खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजिन्द्र गर्ग ने राजकीय संस्कृत महाविद्यालय डंगार में पुरस्कार वितरण एवं महाविद्यालय अधिग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उन्होंने...
Translate »
error: Content is protected !!