यूक्रेन में फंसे जिले के लोगों के लिए डिप्टी कमिश्नर ने जारी किया हैल्पलाइन नंबर, हैल्पलाइन नंबर 01882-220301 व मोबाइल नंबर 94173-55560 पर दी जा सकती है जानकारी

by

होशियारपुर 25 फरवरी:
यूक्रेन में फंसे जिले के छात्रों व अन्य लोगों की जानकारी एकत्र करने के लिए जिला प्रशासन होशियारपुर ने शुक्रवार को दो हैल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं, ताकि वहां फंसे जिले के लोगों की जानकारी एकत्र कर राज्य सरकार के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को तुरंत सूचना प्रदान की जा सके।
डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने कहा कि जिले से संबंधित यूक्रेन में फंसे व्यक्तियों की सूचना हैल्पलाइन नंबरों 01882-22031 व मोबाइल नंबर 94173-55560 पर दी जा सकती है। उन्होंने बताया कि यह सूचना इस लिए एकत्र की जा रही है, ताकि यह सूचना मांगे जाने पर राज्य सरकार के माध्यम से विदेश मंत्रालय को समय पर मुहैया करवाई जा सके व किसी प्रकार की देरी न हो।
डिप्टी कमिश्नर ने अपील करते हुए कहा कि जिले से संबंधित जिन लोगों के पारिवारिक सदस्य यूक्रेन में फंसे हैं, वेे इस हैल्पलाइन नंबर के अलावा डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के कमरा नंबर 105 में कामकाज के समय के दौरान भी जानकारी प्रदान कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जानकारी में लोग यूक्रेन गए व्यक्ति का नाम, पिता का नाम, पासपोर्ट संख्या, विश्वविद्यालय/कालेज का नाम, यूक्रेन में उनका स्थान आदि सहित अधिकतम जानकारी साझा करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

इंस्टा क्वीन अमनदीप ड्रग तस्करी केस में अब NCB करेगी जांच : इंस्टा क्वीन बचाने में लगे थे पुलिस के कई बड़े अफसर

अमृतसर। पंजाब में नशीली दवाओं की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार इंस्टा क्वीन सीनियर हेड कांस्टेबल अमनदीप कौर के मामले की जांच अब पंजाब पुलिस नहीं करेगी।  इस मामले की जिम्मेदारी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो...
article-image
पंजाब

पंजाब बोर्ड क्लास 11 से 12वीं तक का नया सिलेबस जारी, यहां से करें डाउनलोड

मोहाली । पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने नए एकेडमिक सेशन 2025-26 के लिए 1वीं से 12वीं कक्षा तक के लिए सब्जेक्ट वाइज सिलेबस जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स, पेरेंट्स और टीचर्स ऑफिशियल वेबसाइट...
article-image
पंजाब

बेअदबी कानून पर 6 अप्रैल को अमृतसर में पंथक बैठक : एसजीपीसी ने जत्थेबंदियों को साझी राय बनाने के लिए बुलाया

अमृतसर : सिख धर्म से जुड़े सबसे संवेदनशील मुद्दों में शामिल श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की घटनाओं को रोकने के लिए बनाए जा रहे कानून पर विचार करने हेतु छह अप्रैल को...
article-image
पंजाब

गांव मजारी में ठंडे मीठे जल की लगाई छबील

गढ़शंकर । गांव मजारी श्री राम जन सेवा क्लब के संस्थापक डॉ महिंदर अंगार और नौजवान सभा मजारी कोकोवाल के सदस्य दुआरा ठंडे मीठे जल की छबील लगाई। जिसमें सैकड़ो लोगो दुआरा ठंडे मीठे...
Translate »
error: Content is protected !!