भूस्खलन ने हिमाचल में मचाई तबाही ; अबतक 366 लोगों की गई जान, 869 से ज्यादा सड़कें बंद

by

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में माैसम खुलने के बाद भी दुश्वारियां लगातार जारी हैं। राज्य में जगह-जगह भूस्खलन से तीन नेशनल हाईवे सहित 869 सड़कें बंद हैं। इसके अतिरिक्त 1,572 बिजली ट्रांसफार्मर व 389 जल आपूर्ति स्कीमें बाधित हैं।

इससे कई ग्रामीण इलाकों में मुश्किलें बढ़ गई हैं। चंबा जिले में 116, कुल्लू 225, मंडी 191, शिमला 154 व कांगड़ा जिले में 42 सड़कें बाधित हैं। ठियोग-हाटकोटी मार्ग पर चेला के पास भूस्खलन हो गया जिससे वाहनों की आवाजाही बाधित रही।

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कुछ भागों में 13 सितंबर तक बारिश का दाैर जारी रहने का पूर्वानुमान है। 7 व 8 सितंबर को कुछ स्थानों पर बिजली चमकने व तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट भी है। बीती रात को मनाली में 24.2, नयना देवी 16.8, धौलाकुआं 16.5, नाहन 13.1, रामपुर बुशहर 12.0, कुफरी 11.6, कोठी 10.4 व भरमौर में 10.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। शिमला में आज हल्की धूप खिलने के साथ बादल छाए हुए हैं।

प्रदेश में बादल फटने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। भारी बारिश, बाढ़ एवं भूस्खलन से हर साल तबाही हो रही है। पहाड़ों पर पिछले 30 वर्षों में अत्याधिक बारिश की घटनाओं में 200 फीसदी तक बढ़ोतरी हो गई है। इस मानसून सीजन के दौरान अभी तक कुल 4,07,906.90 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हो चुका है। इस मानसून सीजन में 20 जून से 6 सितंबर तक 366 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। 426 लोग घायल हुए हैं। 41 लोग अभी भी लापता हैं। इस दौरान 163 लोगों की सड़क हादसों में मौत हुई है। प्रदेश में इस अवधि में बादल फटने की 50, बाढ़ की 95 और भूस्खलन की 133 घटनाएं हुई हैं। राज्य में 6,480 कच्चे-पक्के मकानों व दुकानों को क्षति हुई है। 5,113 गोशालाओं को भी नुकसान हुआ है। 1,984 पालतु पशुओं की भी माैत हुई है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा परिसर के भीतर प्रेस कॉन्फ्रेंस और मीडिया से बातचीत पर रोक … विधानसभा की कार्यवाही और अनुशासन को सुचारू बनाए रखने के लिए उठाया कदम : कुलदीप सिंह पठानिया

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय ने सोमवार को एक महत्वपूर्ण निर्देश जारी करते हुए विधानसभा परिसर के भीतर प्रेस कॉन्फ्रेंस और मीडिया से बातचीत पर रोक लगा दी है। यह आदेश...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जज से CBI ने रिश्वत के एक मामले में की पूछताछ : 30 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में वकीलऔर बिचौलिए को किया गिरफ्तार

बठिंडा ।  सीबीआई टीम ने बठिंडा कोर्ट के एक जज से पूछताछ की। सीबीआई टीम दोपहर करीब 1:30 बजे बठिंडा कोर्ट परिसर पहुंची, जहां टीम ने जज से रिश्वत के एक मामले में कई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

11 और 12 जून को आयोजित होंगे कैंपस इंटरव्यू : जिला रोजगार अधिकारी

एएम नाथ। चम्बा : जिला रोजगार अधिकारी जितेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला रोजगार कार्यालय बालू चंबा के द्वारा तीसा और भरमौर में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चकमोह कालेज में आयोजित किया गया जिला स्तरीय जागरुकता शिविर : मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता का रखें विशेष ध्यान’ – जिला कार्यकम अधिकारी अनिल कुमार

बिझड़ी 29 दिसंबर। महिला एवं बाल विकास विभाग की ‘वो दिन’ योजना के तहत शुक्रवार को बाबा बालक नाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय चकमोह में मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर जिला स्तरीय जागरुकता शिविर का आयोजन...
Translate »
error: Content is protected !!