राहत नहीं, अपमान… राहत पैकेज को लेकर AAP सरकार का PM मोदी पर निशाना, 1,600 करोड़ की मदद को बताया ‘क्रूर मजाक’

by

चंडीगढ़ :  पंजाब के कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी के सूबा प्रधान अमन अरोड़ा ने भयानक बाढ़ के कारण 20,000 करोड़ रुपए से अधिक के नुकसान का सामना कर रहे सूबे के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए 1600 करोड़ रुपए के ‘निगूने; राहत पैकेज पर गहरी निराशा व्यक्त करते हुए इसे बाढ़ पीड़ित पंजाब के साथ घटिया मजाक करार दिया है।

ल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आजई पंIजाब में बाढ़ कारण बने हालात का जायजा लेने के लिए पंजाब के दौरे पर आए थे.म

अरोड़ा ने केंद्र पर तीखे शब्दी हमले करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने सूबे को कोई ठोस राहत, जिसकी उनसे उम्मीद थी, देने की बजाय सूबे के साथ ‘भद्दा मजाक’ किया है.

‘पंजाबियों का अपमान’

अरोड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने यहां आकर सूबे के हालात देखने के बाद भी यह निगूना पैकेज देकर समूचे पंजाबियों का अपमान किया है. उन्होंने कहा कि जब हमारे किसानों की जिंदगी दांव पर लगी हुई है और उनके घर, फसलें, पशु बाढ़ में बह गए हैं, तो ऐसा सब कुछ ध्यान में रखते हुए केंद्र का हुंकारा न केवल बेहद निंदनीय और निगूना है बल्कि पंजाब का घोर अपमान है. उन्होंने कहा कि 1600 करोड़ रुपए हर उस नागरिक के मुँह पर थप्पड़ हैं, जिन्होंने बाढ़ में अपना सब कुछ गवा दिया है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार सूबे के लिए केंद्र द्वारा रोके हुए फंडों के 60,000 करोड़ रुपए और बाढ़ राहत पैकेज के लिए 20,000 करोड़ रुपए तत्काल जारी करने की लगातार मांग कर रही है, पर श्री मोदी द्वारा दी गई यह निगूनी सहायता पंजाबियों के साथ एक घटिया मजाक है. उन्होंने कहा कि यह पंजाबियों की दुर्दशा प्रति केंद्र की स्पष्ट अनदेखी को दर्शाता है।

अमन अरोड़ा ने कहा, ‘पंजाब की जिंद-जान, हमारी खेतीबाड़ी, बुरी तरह बरबाद हो गई है. हमारे किसानों ने जिन फसलों को अपने पुत्रों की तरह पाल रखा था, वे कटाई से सिर्फ़ 15-20 दिन पहले ही तबाह हो गईं हैं. उनके पास दुबारा बुआई का कोई मौका नहीं है. हमारे किसान पूरे सीजन की आमदनी गंवा चुके हैं.’ उन्होंने बताया कि कुल 4.80 लाख एकड़ कृषि जमीन प्रभावित हुई है और सबसे अधिक नुकसान झोने को हुआ है जो 3.71 लाख एकड़ से अधिक रकबा बनता है.

उन्होंने बताया कि 1988 से बाद अब तक की सबसे भयानक बाढ़ ने 52 कीमती जानें ले ली हैं और बाढ़ कारण 2000 से अधिक गांवों के लगभग 4 लाख लोग सीधे तौर पर प्रभावित हुए हैं. उन्होंने कहा कि बड़े स्तर पर हुए नुकसान को देखते हुए पुनर्वास के लिए व्यापक प्रयासों की भारी ज़रूरत है।

उन्होंने मांग की कि केंद्र सरकार को तत्काल जिम्मेदारी की भावना से नुकसान का मूल्यांकन करना चाहिए और इस आपदा की गंभीरता और देश के लिए पंजाब के बड़ेमुल्ले योगदान को देखते हुए एक व्यापक राहत पैकेज का ऐलान करना चाहिए।

इस मुश्किल घड़ी में पंजाब के ऐतिहासिक योगदान और केंद्र की नजरअंदाज करने संबंधी नीति के बीच स्पष्ट अंतर पर रोशनी डालते हुए अमन अरोड़ा ने कहा, ‘आजादी संग्राम से लेकर देश के अन्न भंडार भरने तक, पंजाब हमेशा देश की तलवार और ढाल रहा है. सूबे के किसानों ने दशकों से भारत की खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित किया है और हमारे जवानों ने इसकी सरहदों की बहादुरी से रक्षा की है. अब जब हमारी अपनी जमीन बाढ़ में डूब रही है और हमारे लोग दुखों और मुश्किलों का सामना कर रहे हैं, फिर भी भारत सरकार का रवैया सिर्फ मांगों से मुँह फेरने वाला है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मां ने अपनी 11 वर्षीय बेटी की शादी 35 साल के व्यक्ति से करवाई शादी

लुधियाना  : मां ने अमृतसर से लुधियाना मायके आकर अपनी 11 वर्षीय बेटी की शादी एक 35 वर्षीय व्यक्ति के साथ जबरन करवा दी। मां ने बेटी की शादी के बारे में अपने पति...
article-image
पंजाब

किला मुबारक को लेकर पंजाब CM भगवंत मान का बड़ा फैसला : पटियाला के किला मुबारक में अपनी तरह का पहला होटल समर्पित करने को मंजूरी

पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बीते दिन अपने सरकारी आवास पर पर्यटन एवं सांस्कृतिक प्रोत्साहन विभाग की एक खास बैठक बुलाई है। इस बैठक में सीएम भगवंत मान ने लोहड़ी के बाद पटियाला के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पर्यटक 28 दिसंबर तक कर सकेंगे रोहतांग दर्रे की सैर

जिला प्रशासन ने मौसम की स्थिति देख लिया फैसला एएम नाथ। कुल्लू :  रोहतांग दर्रे के दीदार करने के लिए बाहरी राज्यों से मनाली पहुंच रहे सैलानी अभी भी रोहतांग दर्रे की सैर कर...
Translate »
error: Content is protected !!