DC ने हिमाचल हाईकोर्ट में मांगी माफी : जल्द निपटाने का पेंशन मामले को दिया आश्वासन

by

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में मंडी के डीसी ने अदालत के आदेश की अनुपालन न करने पर माफी मांगी है। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत को आश्वासन दिया कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पेंशन मामले को जल्द निपटाया जाएगा।

मामले की अगली सुनवाई 24 सितंबर को होगी। सुनवाई के दौरान अतिरिक्त महाधिवक्ता ने बताया कि 6 सितंबर को याचिकाकर्ता का पेंशन मामला सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ फिर से महालेखाकार हिमाचल प्रदेश के कार्यालय को भेज दिया गया है। प्रतिवादियों की ओर से अदालत को आश्वासन दिया गया कि याचिकाकर्ता की पेंशन जारी करने के लिए दो सप्ताह के भीतर आवश्यक कार्रवाई पूरी की जाएगी।

न्यायाधीश ज्योत्सना रिवॉल दुआ की अदालत ने पिछली सुनवाई को मंडी के डीसी अपूर्व देवगन को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का आदेश दिया था। चूंकि याचिका के जवाब में गलत कानूनी स्थिति के आधार पर हलफनामा दायर किया गया था। इसके अलावा उन्होंने न्यायालय के कई आदेशों के बावजूद याचिकाकर्ताओं की पेंशन प्रक्रिया को पूरा नहीं किया।देवगन ने न्यायालय को बताया कि उन्हें अब माननीय सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय की ओर से निर्धारित कानूनी स्थिति की पूरी जानकारी समझ आ गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में वह इन कानूनी सिद्धांतों का पालन पूरी तरह करेंगे। अदालत ने सुनवाई के दौरान डीसी मंडी की ओर से किए गए खेद और बिना शर्त माफी को स्वीकार कर लिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉ. शांडिल ने माँ बगलामुखी माता मंदिर में शीश नवाया

कण्डाघाट : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने आज सोलन ज़िला के कण्डाघाट उपमण्डल की ग्राम पंचायत ममलीग के माँ बगलामुखी माता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सौर ऊर्जा परियोजनाओं के प्रोत्साहन के लिए ‘कम एण्ड इंसटाल सोलर पावर प्रोजेक्ट्स’ पहल: मुख्यमंत्री

अधिकारियों को ऊर्जा क्षेत्र को प्रोत्साहित करने के लिए नवोन्मेषी प्रयास करने के दिए निर्देश एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में सौर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ‘कम एण्ड...
article-image
हिमाचल प्रदेश

होमगार्ड्स के लड़ सकते हिमाचल में पंचायत और शहरी निकाय चुनाव : आशा वर्कर सहित कौन से कर्मी नहीं लड़ पाएंगे …पढ़िए

एएम नाथ : शिमला :  हिमाचल प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर नामांकन भरे जाने की प्रक्रिया चल रही है। पंचायती राज संस्थाओं के लिए अभी नामांकन के लिए समय है। पंचायती राज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डाबर इंडिया में 96 लाख की जड़ी-बूटियों की कथित चोरी : सीनियर मैनेजर समेत 7 पर FIR

फर्जी गेट पास बनाकर अश्वगंधा और शतावरी बाहर निकालने का आरोप, दूसरी फर्मों को बेचकर दोबारा कंपनी को बेचने की भी जांच एएम नाथ।  बद्दी :  डाबर इंडिया कंपनी में करीब 96 लाख रुपये...
Translate »
error: Content is protected !!