गेहूं की कटाई के दौरान घायल किसान को पंजाब सरकार से 48 हजार रुपए की वित्तीय सहायता

by

मार्किट कमेटी के चेयरमैन जसपाल सिंह चेची ने दिया सहायता राशि का चैक
होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : गांव बडियाल के जसविंदर सिंह, जिनका गेहूं की कटाई के दौरान बायां हाथ गंभीर रूप से घायल होकर कट गया था, को पंजाब सरकार की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। इस सहायता के तहत 48,000 रुपए का चैक मार्किट कमेटी होशियारपुर के चेयरमैन जसपाल सिंह चेची द्वारा सौंपा गया।

जसपाल सिंह चेची ने कहा कि सरकार की इस पहल का उद्देश्य किसानों और मजदूरों को कठिन समय में सहयोग प्रदान करना है, ताकि वे जीवन की चुनौतियों से उबर सकें। जसविंदर सिंह बडियाल को मिली यह सहायता न केवल उनके परिवार के लिए सहायता बनेगी बल्कि यह संदेश भी देगी कि सरकार और प्रशासन सदैव किसानों के साथ खड़े हैं।

मार्किट कमेटी चेयरमैन जसपाल सिंह चेची ने कहा कि पंजाब सरकार किसानों और खेती से जुड़े प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि खेती के दौरान दुर्घटना पीड़ितों को सहायता राशि उपलब्ध करवाई जाती है, ताकि वे अपने जीवन-यापन को सुचारू रूप से जारी रख सकें। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की योजनाओं से पीड़ित परिवारों को राहत मिलती है और समाज में एकजुटता का संदेश जाता है।

चैक वितरण के समय मार्किट कमेटी सचिव विनोद कुमार शर्मा, लेखाकार जतिंदर कौर भी मौजूद थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नशे में धुत्त टूरिस्ट की वजह से गई जान- टैक्सी चालक की मौत, 4 माह पहले हुई थी शादी, पत्नी है गर्भवती

रोहित भदसाली।  हमीरपुर. हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर के 30 साल के युवा टैक्सी चालक को नशे में धुत्त एसयूवी चालक की लापरवाही का शिकार होना पड़ा. हादसे में 30 साल के चालक युवराज राणा...
article-image
पंजाब

11 जिलों में मौसम का कहर : दो दिन हो सकते हैं बहुत खतरनाक

पंजाब में हाल ही में आई धूप के बाद मौसम में अचानक बदलाव की संभावना जताई जा रही है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) ने अगले दो दिनों के लिए चेतावनी जारी कर दी...
article-image
पंजाब

12.5 किलो हेरोइन बरामद : हेरोइन तस्करी के रैकेट के मुख्य सरगना और सेना से भगोड़े अमृतपाल सिंह उर्फ फौजी को किया गिरफ्तार

तरनतारन : पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर द्वारा पाकिस्तान आधारित हेरोइन तस्करी के रैकेट के मुख्य सरगना और सेना से भगोड़े अमृतपाल सिंह उर्फ फौजी को गांव कासेल से गिरफ्तार किया गया है। ...
Translate »
error: Content is protected !!