जयराम ठाकुर धर्मपुर जाकर आपदा प्रभावितों से मिले, बढ़ाया हौसला : प्रदेश आपदा से जूझ रहा है, नजर नहीं आ रहे हैं हिमाचल सरकार के मंत्री : जयराम ठाकुर

by

आपदा के समय लोगों के साथ नजर में आना सरकार की संवेदनहीनता

एएम नाथ। मंडी/धर्मपुर : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंगलवार को धर्मपुर का दौरा किया और यहां गतरात्रि बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर भी मौजूद रहे और उन्होंने बस स्टैंड के आसपास हुए व्यापक नुकसान बारे जानकारी दी। पूर्व मुख्यमंत्री ने धर्मपुर बाजार में दुकानदारों और उन लोगों से भी मुलाकात की जिनका देररात 10 से 15 फ़ीट ऊंचाई तक सीर खड्ड और साथ वाले नाले का पानी चढ़ने से भारी नुकसान हुआ।

जयराम ठाकुर ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप अभी सावधानी बरतें और जागरूक रहें। इस बार बरसात बहुत लंबी चल रही है। जगह जगह नुकसान लगातार हो रहा है। हम जहां भी जा रहे हैं लोग पीड़ा और संकट में हैं। हमारी पार्टी लगातार सेवा कार्य कर प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने के काम में लगी हुई है। हमारा आपदा प्रभावित के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं।
जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के बाद राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी आई है। उन्होंने खास तौर पर अपने 7 मंत्री हिमाचल भेजकर धरातल पर लोगों से मिलकर उनके दुःख तकलीफ सुनने भेजा है। मुझे खुशी है केंद्र से जो भी मंत्री प्रभावित क्षेत्रों में जाकर वास्तविक स्थिति का आकलन कर रहे हैं लेकिन राज्य सरकार के मंत्री कहीं भी रेस्टोरेशन वर्क में दिखाई नहीं दे रहे हैं। ये संवेदनहीनता दिखाती है कि कांग्रेस पार्टी को जनता के दुखदर्द से कोई लेनादेना नहीं है। हमारी पार्टी के नेताओं ने दिल खोलकर राहत सामग्री पूरे प्रदेश को भेजी है। हमारे कार्यकर्ता प्रभावित क्षेत्रों में रोज राहत सामग्री लेकर जनता के बीच में है लेकिन कांग्रेस का कोई नेता मुझे आजतक राहत सामग्री लोगों को बांटते हुए नहीं दिखा। उन्होंने कहा कि केंद्र से लगातार वित्तीय मदद भेजी जा रही है लेकिन हैरानी इस बात की है कि मुख्यमंत्री को छोड़कर सभी मंत्री मान रहे हैं कि केंद्र से मदद मिल रही है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांगड़ा आकर प्रधानमंत्री जी ने 1500 करोड़ देने का एलान किया तो मुख्यमंत्री ने आभार तक प्रकट नहीं किया। उनकी ऐसी क्या विवशता है हमारी समझ से परे है।

केंद्र से मंत्री नुकसान का आकलन करने पहुँच रहे हैं लेकिन एक भी जगह प्रदेश सरकार के मंत्री और उनके अधिकारी साथ नहीं आये जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि केंद्र आपदा में हरसंभव सहयोग कर रहा है लेकिन सुक्खू सरकार का ये गैर जिमेदराना रवैया प्रदेशहीत में नहीं है। जनता उम्मीद भरी आंखों से हर आने वाले नेताओं को देख रही है लेकिन कांग्रेस के नेता खाली हाथ कहीं जाने से भी कतरा रहे हैं। इस दौरान उनके साथ सरकाघाट के विधायक दलीप ठाकुर, बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी, भाजपा नेता रजत ठाकुर, बंदना गुलेरिया भी उपस्थित रही।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

DC की पहल: संकटमोचन मंदिर पार्क को मिला नया जीवन : 15 वर्ष बाद 20 लाख से चमका पार्क, बच्चों के लिए नए झूले

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला का संकटमोचन मंदिर पार्क अब नए स्वरूप में नजर आएगा, जिससे पर्यटकों और स्थानीय बच्चों को बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। संकटमोचन मंदिर पार्क का नवीनीकरण...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

27 जुलाई से 3 अगस्त तक मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला : अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला 2025 से संबंधित व्यवस्थाओं बारे समीक्षा बैठक आयोजित – विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की बैठक की अध्यक्षता

एएम नाथ। चम्बा :  अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2025 के आयोजन से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा के संबंध में जिला मुख्यालय चंबा में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किरण चौधरी को हरियाणा, बिट्टू राजस्थान से राज्यसभा जाएंगे, सिंघवी ने तेलंगाना से भरा पर्चा

चंडीगढ़,20 अगस्त : हरियाणा में राज्यसभा की एक सीट पर भाजपा के कई दिग्गज नेताओं की नजर है। माना जा रहा है कि भाजपा नेतृत्व ने पूर्व मंत्री व तोशाम की विधायक किरण चौधरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ब्यास नदी के किनारे लोग 30 जून व पहली जुलाई को न जाएं : बरसात के मौसम के दृष्टिगत सभी आवश्यक प्रबंध पूरे: एसडीएम ओमकांत ठाकुर

एएम नाथ। मंडी, 27 जून। एसडीएम मंडी सदर ओमकांत ठाकुर ने बताया कि लारजी जल विद्युत परियोजना प्रबंधन द्वारा डैम में जमा सिल्ट को निकालने के लिए 30 जून सुबह 6 बजे से पहली...
Translate »
error: Content is protected !!